{"_id":"597dc6d04f1c1bff748b4629","slug":"aadar-jain-wants-to-be-producer-in-films-rather-actor","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्टर नहीं बल्कि प्रोड्यूसर बनना चाहते हैं रणबीर कपूर के भाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्टर नहीं बल्कि प्रोड्यूसर बनना चाहते हैं रणबीर कपूर के भाई
amrujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Sun, 30 Jul 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
आदर जैन
रणबीर कपूर के भाई आदर जैन अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर लगातार खबरों में बने हुए हैं। दरअसल, आदर जैन का कहना है कि उनका सपना निर्माता-निर्देशक बनने का है।
आदर ने अपनी आने वाली फिल्म के लिए एक इवेंट में कहा, “मेरा सपना निर्देशक बनना है। मैंने फिल्म निर्देशकों के साथ बतौर सहायक काम किया है, जहां मैं सेट पर सब कुछ देखता था, जैसे कि को डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी किस तरह कोई शॉट तैयार करता है, लाइटिंग कैसे की जाती है, निर्देशक कैसे निर्देशन देते हैं और अभिनेता इसे कैसे लेते हैं और अभिनय करते हैं।”
इसके आगे बात करते हुए आदर जैन ने कहा, “मैं ये सारे काम करना चाहता हूं और कहानी भी लिखना चाहता हूं। लेकिन फिलहाल मैं अभिनय करना चाहता हूं। मैं भविष्य में निर्देशन के बारे में विचार कर सकता हूं।”
विज्ञापन
इस दौरान आदर ने फिल्म 'कैदी बैंड' में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए कहा, “मुझे नहीं पता जेल कैसी होती है। इस जगह रहना खतरनाक और मुश्किल है। फिल्म में मेरे किरदार का नाम संजू है। वह बड़ी उम्मीदों वाला एक भावुक लड़का है।”
वहीं इसी फिल्म से डेब्यू कर रही आदर की हीरोइन आन्या सिंह ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए बताया कि जेल में समय गुजारने के कारण उनकी भूमिका थोड़ी मुश्किलों भरी रही, क्योंकि उन्हें जेल में हर चीज के लिए लड़ना पड़ता था। ‘कैदी बैंड’ 25 अगस्त को रिलीज होगी।