फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   a r rahman musical film 99 songs trailer out

एआर रहमान की म्यूजिकल फिल्म '99 सॉन्ग्स' का ट्रेलर लॉन्च, प्यार और संगीत पर आधारित है कहानी

Wed, 19 Feb 2020 03:10 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Wed, 19 Feb 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
a r rahman musical film 99 songs trailer out
99 songs - फोटो : amar ujala

पूरी दुनिया को अपने संगीत का मुरीद बना चुके संगीतकार एआर रहमान ने अपनी फिल्म '99 सॉन्ग्स' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह एक म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म है। जिसका निर्देशन विश्वेश कृष्णमूर्ति ने किया है। फिल्म में इहान भट्ट, एडल्सी वर्गीज मुख्य किरदार में हैं। दोनों ही इस फिल्म के जरिए डेब्यू कर रहे हैं। इनके अलावा राहुल राम, तेनेजिन दल्हा, रंजीत बरोट, मनीषा कोइराला और लीजा रे भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म के जरिए ए. आर. रहमान लेखक और निर्माता के तौर पर अपनी पारी शुरू कर रहे हैं। 

विज्ञापन


फिल्म की कहानी जय नाम के एक लड़के पर आधारित है जो जिंदगी में सिर्फ दो चीजों से प्यार करता है। पहला संगीत और दूसरी उसकी गर्लफ्रेंड सोफी। संगीत और मोहब्बत के जरिए मेकर्स ने दर्शकों को आकर्षित करने की पूरी कोशिश की है। ट्रेलर में गिने चुने डायलॉग्स है जो प्रभावित करने में कामयाब साबित होते हैं। यह सभी संवाद संगीत और मोहब्बत पर ही आधारित है जैसे- 'एक गाना पूरी दुनिया बदल सकता है', 'दूरियों का भरोसा कभी नहीं करना चाहिए...वो अक्सर गलतियां करवाती हैं', 'खुद से मोहब्बत खत्म नहीं होती तुम आर्टिस्ट की' और 'म्यूजिक इस दुनिया का एक आखिरी बचा हुआ जादू है।' इसके साथ ही कहानी में कॉलेज लाइफ, दोस्ती और बनते बिगड़ते रिश्ते की झलक भी देखने को मिलती है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि रहमान ने पिछले साल अप्रैल महीने में इस फिल्म की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में विश्वस्तर पर रिलीज की जाएगी। फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। 20 फरवरी 2020 को इसका पहला गाना लॉन्च किया जाएगा। 

बेयर ग्रिल्स के साथ खतरों से खेलते नजर आए रजनीकांत, 'मैन वर्सेज वाइल्ड' का टीजर रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed