फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   A musician out of work due to the coronavirus and appealed to the Maharashtra government to allow artists to hold live concerts and shows to sustain their livelihood

लॉकडाउन ने संगीत कलाकारों की बढ़ाई मुश्किलें, संगीतकार अमर वानखेड़े ने महाराष्ट्र सरकार से की ये अपील

Mon, 19 Oct 2020 12:15 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 19 Oct 2020 12:15 PM IST
सार

  • कई संगीतकार अभी भी कोरोना महामारी की मार झेल रहे हैं।
  • लॉकडाउन लागू होने के बात से ही पूरे राज्य में लाइव संगीत कार्यक्रम और संगीत प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगा हुआ है।
  • पुणे के एक कलाकार ने 10-15 दिन पहले आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन
A musician out of work due to the coronavirus and appealed to the Maharashtra government to allow artists to hold live concerts and shows to sustain their livelihood
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना वायरस के कारण अभी भी बहुत सी ऐसे चीजें हैं जिनको शुरू करने के लिए सरकार ने अभी तक कोई अनुमति नहीं दी है। जिसकी वजह से बहुत से कलाकारों के लिए रोजी-रोटी चलाना मुश्किल हो गया है। कई संगीतकार अभी भी कोरोना महामारी की मार झेल रहे हैं। ऐसे में संगीतकारों ने महाराष्ट्र सरकार से लाइव संगीत कार्यक्रम और शो आयोजित करने की अनुमति देने की अपील की है।

विज्ञापन


ऑर्केस्ट्रा शो में सिंथेसाइजर बजाकर अपना गुजारा करने वाले अमर वानखेड़े शनिवार को औरंगाबाद शहर के एक बाजार में 12 घंटे तक एक तख्ती लेकर खड़े रहे। इस तख्ती पर लिखा था 'हमें भीख न दें, कलाकार को बचाएं, कला को बचाएं।' लॉकडाउन लागू होने के बात से ही पूरे राज्य में लाइव संगीत कार्यक्रम और संगीत प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगा हुआ है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

We never expected such an amazing response. Words won't do justice to how we feel about it.No company is successful without strong team , thought i was standing alone on behalf of all artist community but there was strong team standing behind me from day first . Thank you each and everyone who share the post 🙌🏼 Thank you all my friends and family who stood with me throughout this and supported me so strong 🙏🏻 Thank you each artist who took time to come and meet me 🙏🏻 . Thank you @redfmindia @myfmindia @radiomirchi Thank you @milokmatabd @sakalmedia @divyamarathi @sanjvarth Thank you @sara__pawar For amazing Video . . We are so glad to see this exuberant and flawless response from you guys. It's all your love and support that has take us so far in journey. Much love ❤️ #SaveArtistSaveArt

A post shared by Amar B Wankhede (@amars_bw) on

A musician out of work due to the coronavirus and appealed to the Maharashtra government to allow artists to hold live concerts and shows to sustain their livelihood
अमर वानखेड़े - फोटो : instagram: amars_bw

वहीं वानखेड़े के पास कमाई का कोई दूसरा साधन नहीं है। ऐसे में वह कनॉट इलाके में एक सड़क पर निकले, ताकि लोगों को उनके जैसे कलाकारों की बुरी स्थिति के बारे में पता चल सके। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'पिछले सात महीनों से लाइव शो और संगीत कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जा रहे हैं। बहुत से लोग अपनी आजीविका के लिए इस पेशे पर निर्भर हैं।' 

वानखेड़े ने आगे कहा, 'हमें सरकार से कोई प्रोत्साहन या सहायता नहीं चाहिए। हमें केवल अपने काम को फिर से शुरू करने की अनुमति चाहिए।' वानखेड़े ने बताया है कि उन्हें यह भी पता चला है कि पुणे के एक कलाकार ने 10-15 दिन पहले आत्महत्या कर ली थी।

उन्होंने कहा, 'सरकार कई क्षेत्रों में गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) बना रही है। यदि हमें अपने काम को फिर से शुरू करने की अनुमति दी जाती है तो हम इसके सभी मानदंडों का पालन करेंगे और सभी सावधानियां बरतेंगे।' वानखेड़े ने लोगों से उनके जैसे कलाकारों को बचाने के लिए एक ऑनलाइन अभियान चलाने की भी अपील की। वानखेड़े ने कहा, 'हमें अगले महीने से काम फिर से शुरू करने की अनुमति मिलने की उम्मीद है, वरना हमें अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करना होगा।'

पढ़ें: माधुरी दीक्षित की शादी को हुए 21 साल पूरे, अभिनेत्री ने पति को इस अंदाज में दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed