फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   a fight between aditya and farhan akhtar for shraddha kapoor

श्रद्धा कपूर को लेकर फरहान और आदित्य के बीच हुई लड़ाई, जाने क्यों?

Wed, 05 Apr 2017 08:48 AM IST
amarujala.com - presented by: पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com - presented by: पूर्णिमा आचार्य Updated Wed, 05 Apr 2017 08:48 AM IST
विज्ञापन
a fight between aditya and farhan akhtar for shraddha kapoor
श्रद्धा, आदित्य और फरहान

फिल्म 'आशिकी 2' के रिलीज होने और ब्लॉकबस्टर होने के बाद से ही श्रद्धा कपूर और आदित्य राय कपूर के बीच अफेयर के चर्चे होने लगे थे। हालांकि दोनों इस बात से साफ इनकार करते थे। वहीं फिल्म 'रॉक ऑन 2' के रिलीज के बाद फिल्म के लीड हीरो फरहान अख्तर के साथ श्रद्धा कपूर की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। हालांकि इन दोनों ने भी अपने इस रिश्ते को मीडिया के सामने कभी स्वीकार नहीं किया।

विज्ञापन


इसके बाद एक बार फिर फिल्म 'ओके जानू' की शूटिंग के दौरान श्रद्धा और आदित्य नजदीक आए और ये बात फरहान को बिल्कुल रास नहीं आई। शायद यही कारण है कि फरहान और आदित्य के बीच लड़ाई हो गई है।

विज्ञापन

फरहान के घर पहुंचीं श्रद्धा

a fight between aditya and farhan akhtar for shraddha kapoor
श्रद्धा, आदित्य और फरहान

सूत्रों की मानें तो फरहान इस बात से बहुत नाराज हुए। एक रिपोर्ट के अनुसार आदित्य-श्रद्धा की इस नजदीकी को लेकर फरहान की आदित्य के साथ लड़ाई हो गई है। हालांकि श्रद्धा ने समय पर पूरे मामले को संभाल लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फरहान, आदित्य और श्रद्धा के इस नए रिलेशन से काफी दुखी थे और इसी कारण से वो आदित्य से विवाद में उलझ गए और दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

हालांकि श्रद्धा कुछ देर बाद मामले को संभालने के लिए फरहान अख्तर के घर जा पहुंची। वहीं फरहान के घर के बाहर आदित्य की गाड़ी को भी देखा गया जिससे साफ पता चल रहा था कि खुद आदित्य ही श्रद्धा को वहां लेकर आए थे। लेकिन अब देखने वाली बात ये होगी कि आखिर श्रद्धा किसके साथ रिलेशनशिप में आगे बढ़ती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed