{"_id":"bb1215b8-c853-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"9-interesting-story-of-yeh-jawani-hai-deewani","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपको पता हैं 'ये जवानी है दीवानी' के ये 9 किस्से?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आपको पता हैं 'ये जवानी है दीवानी' के ये 9 किस्से?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 29 May 2013 05:04 PM IST
विज्ञापन
31 मई को रिलीज हो रही फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' रिलीज से पहले चर्चा में है। इस फिल्म को इस साल की सबसे बड़ी फिल्म के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
फिल्म की सबसे बड़ी खूबी यह थी कि इसमे दो ऐसे कलाकार परदे पर रोमांस कर रहे हैं जिनके बीच कुछ समय पहले ही तल्ख ब्रेकअप हो चुका है। फिल्म रिलीज से पहले आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में नौ दिलचस्प बातें
विज्ञापन
*इस फिल्म को बनाने का आइडिया अयान मुखर्जी के दिमाग में तभी आ गया था जब उन्होंने रणबीर कपूर के साथ वेकअप सिड फिल्म बनायी थी। इस फिल्म में रणबीर का किरदार कुछ हद तक वेकअप सिड से प्रभावित भी है।
विज्ञापन
*इस फिल्म के लिए सबसे पहले रणबीर कपूर को कॉस्ट किया गया। रणबीर अयान के काम से प्रभावित थे और उन्होंने तुरंत इसके लिए हां कह दी। इसके बाद बाकी के कलाकारों का चयन हुआ।
*फिल्म में दीपिका पादुकोन का चयन सबसे बाद में हुआ। दीपिका के पहले काल्की कोचलीन और आदित्य रॉय कपूर इस फिल्म के लिए चुन लिए गए थे। रणबीर और अयान दोनों की ही ईच्छा थी कि दीपिका रणबीर के अपोजिट हों।
*दीपिका ने इस फिल्म के लिए हां कहने के लिए काफी समय लिया। वह उसी समय रणबीर कपूर से ब्रेकअप हुआ था और वह दोनों ही एक-दूसरे की शक्ल तक नहीं देखना चाहते थे।
*इस फिल्म के दौरान इस बात की भी चर्चा होनी शुरू हो गयी थी कि रणबीर और दीपिका के बीच फिर से अफेयर हो गया है। यह दोनों ही शूटिंग के बाद एक-दूसरे के साथ काफी समय बिताने लगे थे। फिल्म में एक सीन भी जानबूझ कर ऐसा डाला गया है।
*फिल्म में कई सारे इंटीमेट सीन हैं। अभिनेत्रियां आमतौर पर ऐसे सीन करने के समय सेट पर कम से कम लोग चाहती हैं लेकिन दीपिका की ईच्छा थी कि इन दृश्यों को पूरी यूनिट के सामने शूट किया जाए। आप इसके पीछे की वजह समझ सकते हैं।
*फिल्म के गाने रिलीज होने से पहले हिट हो गए हैं। फिल्म का एक गाना "बदतमीज दिल" में रणबीर कपूर द्वारा किए गए डांस को शम्मी कपूर की कॉपी बताया गया है।
*फिल्म के इस गाने पर चोरी का आरोप लगा। कहा गया कि प्रीतम ने इस गाने की धुन एक बंगाली गाने से हू-ब-हू कॉपी की हैं। इस बात को लेकर प्रीतम कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।
*यह चार दोस्तों की कहानी है। इस फिल्म से आपको 'दिल चाहता है' और 'रॉक आन' जैसी फिल्मों की याद आ सकती है। दीपिका इस फिल्म में डॉक्टरी की पढ़ाई करने वाली लड़की नैना का किरदार निभा रही हैं।