फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   83 Teaser: Ranveer Singh played the character of Kapil Dev the memories of the World Cup were fresh in the minds of people

83 Teaser: रणवीर सिंह ने रीक्रिएट किया कपिल देव का शानदार कैच, ताजा हुईं वर्ल्ड कप की यादें

Fri, 26 Nov 2021 03:19 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 26 Nov 2021 03:19 PM IST
सार

लंबे इंतजार के बाद सामने आए कबीर खान की फिल्म 83 के टीजर में रणवीर सिंह की भूमिका लोगों को काफी प्रभावित कर रही है।

विज्ञापन
83 Teaser: Ranveer Singh played the character of Kapil Dev the memories of the World Cup were fresh in the minds of people
फिल्म 83 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की ऐतिहासिक जीत पर बनी फिल्म 83 का टीजर आज रिलीज हो गया है। फिल्म में रणवीर सिंह उस समय के कप्तान कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे। लंबे इंतजार के बाद सामने आए कबीर खान की फिल्म 83 के टीजर में रणवीर सिंह की भूमिका लोगों को काफी प्रभावित कर रही है। सामने आए टीजर ने जहां फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। तो वहीं फिल्म ने एक बार फिर भारतीय क्रिकेट इतिहास के गौरवशाली दिन - 25 जून, 1983 की याद ताजा कर दी है। 

विज्ञापन

टीजर की शुरुआत भारतीय क्रिकेट इतिहास के उस गौरवशाली दिन के दृश्य के साथ होती है। वहीं, वीडियो के अंत में रणवीर सिंह, कपिल देव के रूप में  विव रिचर्ड्स को आउट करने के लिए गेंद को पकड़ते नजर आए। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर 1983 क्रिकेट विश्व कप जीता। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव के जूते पहने नजर आएंगे। 

विज्ञापन

 

83 Teaser: Ranveer Singh played the character of Kapil Dev the memories of the World Cup were fresh in the minds of people
83 फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में रणवीर के अलावा ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी भी अभिनय करते नजर आएंगे। वहीं, दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी के किरदार में दिखाई देंगी। 

83 Teaser: Ranveer Singh played the character of Kapil Dev the memories of the World Cup were fresh in the minds of people
83 टीजर - फोटो : Twitter

फिल्म के टीजर को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा: "भारत की सबसे बड़ी जीत के पीछे की कहानी। सबसे बड़ी कहानी। सबसे बड़ी महिमा। 24 दिसंबर, 2021 को फिल्म 83 सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।"

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

 

विज्ञापन

83 Teaser: Ranveer Singh played the character of Kapil Dev the memories of the World Cup were fresh in the minds of people
83 फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में रिलीज होगी। साल 1983 में भारत ने वेस्ट इंडीज को हराकर पहली बार वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। सामने आए टीजर में उसी ऐतिहासिक पल की झलक देखने को मिली। वहीं, अब 30 नवंबर को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed