{"_id":"5997c78b4f1c1b62568b484d","slug":"8-day-box-office-india-collection-of-toilet-ek-prem-katha-akshay-kumar-bhumi-pednekar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवें दिन 100 करोड़ के पार हुई अक्षय की 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आठवें दिन 100 करोड़ के पार हुई अक्षय की 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा'
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:50 AM IST
विज्ञापन
अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' को बॉक्स ऑफिस पर आठ दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म कमाई के मामले में शानदार प्रदर्शन करते हुए आठवें दिन 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है। एयर लिफ्ट, रुस्तम, राउडी राठौर, हॉलीडे के अलावा फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' अक्षय कुमार की पांचवी फिल्म है जो करोड़ क्लब में शामिल हुई है।
हालांकि इस फिल्म ने अपने पहले दिन धीमी शुरुआत करते हुए लगभग 13 करोड़ की कमाई की थी। जिसके बाद दर्शकों को लग रहा था कि इस फिल्म का हश्र भी शाहरुख और अनुष्का की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' जैसे ही होने वाला है लेकिन फिल्म ने वीकेंड पर एक बार फिर जोरदार वापसी करते हुए स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का पूरा फायदा उठाया।
'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' ने सबसे ज्यादा कमाई रविवार और मंगलवार के दिन की है। रविवार को फिल्म ने 21.25 करोड़ और मंगलवार को 20 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
पढ़ें- अक्षय कुमार बने बॉक्स ऑफिस के नए किंग, एक हफ्ते में 'टॉयलेट...' का इतना रहा कलेक्शन
अक्षय की ये इस साल आई दूसरी हिट फिल्म है। पिछले साल आई उनकी 'रुस्तम' और 'एयरलिफ्ट' भी हिट फिल्में रही हैं। 11 अगस्त को फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि इसके साथ दो और फिल्में रिलीज हुई थीं लेकिन रीजनल भाषा में होने की वजह से लोगों का खिंचाव इस फिल्म की तरफ बढ़ा और इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की।

#TEPK #ToiletEkPremKatha crosses the ₹ 100 Cr mark at the Domestic Box office.. It's @akshaykumar 8th 100 Cr Club movie & 5th Consecutive 👏👏
विज्ञापन विज्ञापन— Ramesh Bala (@rameshlaus) August 19, 2017