फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   77th Bafta Awards 2024 will be Streaming on Lionsgate play on18th February 2024 hosted by David Tennant

77th BAFTA Awards: बाफ्टा अवार्ड्स के लिए सितारों की तैयारी अंतिम चरण में, जानिए कब और कहां होगा सीधा प्रसारण

Mon, 12 Feb 2024 02:49 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 12 Feb 2024 02:49 PM IST
सार


दर्शक हर साल की तरह इस साल भी 'बाफ्टा' पुरस्कारों को लेकर बेहद उत्साहित हैं। दर्शकों को उम्मीद है कि 'बाफ्टा' पुरस्कार समारोह के रेड कार्पेट पर उन्हें अपने पसंदीदा सितारों की झलक देखने को मिलेगी। सूत्रों की मानें तो हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट डी नीरो से लेकर पॉल मेस्कल, रयान गोसलिंग और मार्गोट रोबी जैसे सितारें इस अवॉर्ड नाईट में शामिल होंगे।

विज्ञापन
77th Bafta Awards 2024 will be Streaming on Lionsgate play on18th February 2024 hosted by David Tennant
77वें बाफ्टा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अवार्ड्स सीजन की शुरुआत हो चुकी है। बीते साल की बेहतरीन फिल्मों को पुरस्कार से नवाजा जा रहा है। 'गोल्डन ग्लोब', 'क्रिटिक्स चॉइस' से लेकर 'प्राइमटाइम एम्मी' जैसे पुरस्कार समारोह पहले ही दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। अब सबकी नजरें प्रतिष्ठित 'ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स' यानि 'बाफ्टा' पर टिकी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो '77वें बाफ्टा' अवार्ड्स का सीधा प्रसारण 18 फरवरी 2024 को लायंसगेट प्ले पर किया जाएगा।  
विज्ञापन


लगेगा सितारों का मेला 
दर्शक हर साल की तरह इस साल भी 'बाफ्टा' पुरस्कारों को लेकर बेहद उत्साहित हैं। दर्शकों को उम्मीद है कि 'बाफ्टा' पुरस्कार समारोह के रेड कार्पेट पर उन्हें अपने पसंदीदा सितारों की झलक देखने को मिलेगी। सूत्रों की मानें तो हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट डी नीरो से लेकर पॉल मेस्कल, रयान गोसलिंग और मार्गोट रोबी जैसे सितारें इस अवॉर्ड नाईट में शामिल होंगे।
विज्ञापन


Arshad Warsi: अरशद वारसी ने 25 साल बाद कराया अपनी शादी का पंजीकरण, वेलेंटाइन डे पर पत्नी को दिया खास तोहफा
विज्ञापन
विज्ञापन


'77वें बाफ्टा' की मेजबानी करेंगे डेविड टेनेंट 
'77वें बाफ्टा' पुरस्कार के लाइव प्रसारण को लेकर अभी से ही दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। गुरुवार को प्रसारित होने जा रहे इस खूबूसरत पुरस्कार समारोह की मेजबानी डेविड टेनेंट करने जा रहे हैं। डेविड हॉलीवुड में अपने हास्यपूर्ण और मनोरंजक अंदाज के लिए मशहूर हैं। उम्मीद की जा रही है कि डेविड अपनी मेजबानी से '77 वें बाफ्टा' पुरस्कार समारोह में चार चांद लगाएंगे। 

मुनव्वर ने मिस्ट्री गर्ल से उठाया पर्दा, बताई सच्चाई

'77वें बाफ्टा' पुरस्कार का नामांकन लिस्ट 
18 जनवरी 2024 को '77वें बाफ्टा' पुरस्कार के नामांकन लिस्ट की घोषणा की गई थी। इस लिस्ट में क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओपनेहाइमर' सबसे आगे है। इस फिल्म को सबसे ज्यादा 13 श्रेणियों में नामांकित किया गया है। वहीं, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के नामांकन की बात करें तो मार्गोट रोबी को उनकी फिल्म 'बार्बी' के लिए नामांकित किया गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि '77वें बाफ्टा' पुरस्कार में किसके हाथ कितने पुरस्कार आते हैं। दर्शक बेसब्री से 18 फरवरी की रात का इंतजार कर रहे हैं, जब यह पुरस्कार लायंसगेट प्ले पर लाइव प्रसारित किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed