{"_id":"5c17b5a6bdec2256ca01d794","slug":"72-hours-biopic-of-indian-rifleman-soldier-teaser-has-been-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्दे पर दिखेगी राइफलमैन जसवंत सिंह रावत की कहानी, 72 ऑवर्स का टीजर हुआ रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पर्दे पर दिखेगी राइफलमैन जसवंत सिंह रावत की कहानी, 72 ऑवर्स का टीजर हुआ रिलीज
Mon, 17 Dec 2018 08:11 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 17 Dec 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
72 HOURS
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1962 के भारत चीन युद्ध में भारतीय सेना के तमाम जवान शहीद हुए। इनकी कहानियों पर चेतन आनंद ने हकीकत बनाई। जे पी दत्ता ने पलटन बनाई और कबीर खान ने बनाई ट्यूबलाइट। लेकिन इन कहानियों में अगर नहीं सामने आ पाई तो वह थी राइफलमैन जसवंत सिंह रावत की शहादत की कहानी, जिसने 72 घंटे लगातार एक पोस्ट की न सिर्फ रक्षा की बल्कि अकेले अपने बूते सैकड़ों चीनी सैनिकों को मार डाला।
भारतीय सेना ने उन्हें मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया। अरुणाचल प्रदेश की सीमा से सटे युद्ध क्षेत्र में गढ़वाल राइफल्स के इस जवान ने जो जांबाजी दिखाई, उसी पर बनी है एक चौंकाने वाली फिल्म 72 ऑवर्स।
फिल्म का टीजर सोमवार को जारी हुआ और इसकी पहली झलक फिल्म में दम होने की बात बताती है। फिल्म में कोई बड़ा सितारा नहीं है। किसी बड़े प्रोडक्शन हाउस का सपोर्ट भी फिल्म को अब तक नहीं मिला है। लेकिन पौड़ी गढ़वाल जिले के बरयूं गांव के इस लाल की कहानी को इसकी कहानी और इसकी मेकिंग का साथ मिलता दिखता है।
विज्ञापन
अविनाश ध्यानी ने ये फिल्म बनाई है। वह फिल्म के लीड रोल में भी हैं। साथ में मुकेश तिवारी, शिशिर शर्मा और वीरेंद्र सक्सेना भी हैं। टीजर का बैकग्राउंड म्यूजिक दमदार है और इसे देखकर ये भी समझ आता है कि फिल्म की शूटिंग पर काफी मेहनत की गई है। टीजर का ये संवाद भी बहुत कुछ कहता हैए हम लोग लौटें न लौटें, ये बक्से लौटें न लौटें, लेकिन हमारी कहानियां लौटती रहेंगी।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन