फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   72 Hoorain film Screening to be held in JNU makers said everyone will understand the truth of terrorism

72 Hoorain: जेएनयू में होने जा रही फिल्म ’72 हूरें’ की स्क्रीनिंग, निर्माताओं ने कहा, समझ आएगा आतंकवाद का सच

Sun, 02 Jul 2023 11:34 AM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Sun, 02 Jul 2023 11:34 AM IST
सार

पांच साल पहले गोवा में भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में दिखाई गई फिल्म ’72 हूरें’ की एक खास स्क्रीनिंग दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में होनी जा रही है। 

विज्ञापन
72 Hoorain film Screening to be held in JNU makers said everyone will understand the truth of terrorism
72 हूरें - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

पांच साल पहले गोवा में भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में दिखाई गई फिल्म ’72 हूरें’ की एक खास स्क्रीनिंग दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में होनी जा रही है। सिनेमाघरों में 7 जुलाई को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर वाद प्रतिवाद जारी है और इस बीच फिल्म के जेएनयू परिसर में स्क्रीनिंग के एलान ने फिर से इस फिल्म को सुर्खियों में ला दिया है।

विज्ञापन

कुछ राजनीतिक दलों ने फिल्म ’72 हूरें’ में दिखाए गये आतंकवादियों को मानसिक रूप से बरगलाने के दृश्यों पर गहरी आपत्ति जताई है। इन राजनीतिक दलों का कहना है कि फिल्म में पेश की गईं इस तरह की नकारात्मक बातों से धर्म विशेष को लेकर लोगों में गलत संदेश जाएगा और इससे सामाजिक ताने-बाने को उलटा असर पड़ेगा। मौलाना साजिद राशिद ने फिल्म '72 हूरें' पर आपत्ति उठाते हुए उसपर धार्मिक सीख का गलत ढंग से चित्रण करने का आरोप लगाया है।

25 Years Of Satya: मनोज बाजपेयी का बड़े पर्दे पर पहला ब्लॉकबस्टर धमाका, ‘सत्या’ की रिलीज को पूरे हुए 25 साल

विज्ञापन
विज्ञापन

72 Hoorain film Screening to be held in JNU makers said everyone will understand the truth of terrorism
‘72 हूरें - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जेएनयू में 4 जुलाई को फिल्म '72 हूरें' की स्पेशल स्क्रीनिंग के संदर्भ में मेकर्स का कहना है कि . स्पेशल स्क्रीनिंग छात्रों के लिए एक ऐसा सुनहरा मौका है जो फिल्म में दिखाई गईं आतंकवादी घटनाओं की सच्चाइयों को लेकर उन्हें खुद को अभिव्यक्त करने का अच्छा अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले हुए विवादों के विपरीत फिल्म की जल्द होने जा रही स्क्रीनिंग को आतंकवाद जैसे गंभीर मसले को खुले तौर पर संवाद का एक बेहतरीन जरिया समझा जाना चाहिए।

Mrunal Thakur: रिश्तों को लेकर मृणाल ने की बात, बोलीं- न जाने अभिनेता जीवनसाथी के बारे में क्यों छिपाते हैं?

विज्ञापन

फिल्म '72 हूरें' 7 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त निर्देशक संजय पूरन सिंह चौहान ने किया है।

SWA: निर्विरोध चुने गए स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी, प्रीति ममगैन अध्यक्ष व जमां हबीब बने महासचिव
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed