फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   65th National Film Awards 2018 Shekhar Kapur announce complete winners list LIVE UPDATES

National Film Awards: 'मॉम' के लिए श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, 'न्यूटन' बनी बेस्ट फिल्म

Sat, 14 Apr 2018 09:34 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 14 Apr 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
65th National Film Awards 2018 Shekhar Kapur announce complete winners list LIVE UPDATES
- फोटो : BBC

65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान शुक्रवार को किया जा चुका है। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को ‘मॉम’ फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। शेखर कपूर की अध्यक्षता वाली ज्यूरी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान किया।

विज्ञापन


दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना को दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा। राजकुमार राव अभिनीत फिल्म ‘न्यूटन’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म जबकि असमिया फिल्म विलेज रॉकस्टार को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है। इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिए पंकज त्रिपाठी को विशेष पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन


बेस्ट अभिनेता का पुरस्कार बंगाली फिल्म नगरकीर्तन के लिए रिद्धि सेन को दिया जाएगा। बाहुबली-2 को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म और सर्वश्रेष्ठ एक्शन डायरेक्शन का पुरस्कार मिला है।  बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' को दिया गया है। बता दें कि इसकी कोरियोग्राफी गणेश आचार्य ने की थी। इस साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म के तौर पर असमिया फिल्म 'विलेज रॉक स्टार' को मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- National Film Awards 2018: इस बार रही इन फिल्मों की धूम, जानिए किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

मणिरत्नम की Kaatru Veliyidai के लिए एआर रहमान को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर अवॉर्ड मिला है। वहीं मराठी फिल्म 'धप्पा' को नर्गिस दत्त पुरस्कार और 'म्होरक्या' को बेस्ट चाइल्ड फिल्म का अवॉर्ड दिया गया है। 




ये है इस साल के अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

 

  • बेस्ट एक्ट्रेस : श्रीदेवी (मॉम)
  •  
  • बेस्ट हिंदी फिल्म: न्यूटन
  •  
  • स्पेशल मेंशन अवॉर्ड- पंकज त्रिपाठी (न्यूटन)
  •  
  • बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- शाशा तिरूपति (मलयालम)
  •  
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- दिव्या दत्ता (फिल्म इरादा)
  •  
  • बेस्ट एक्शन डायरेक्शन मूवी: बाहुबली 2
  •  
  • रिद्धि सेन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
  •  
  • बेस्ट कोरियोग्राफी: टॉयलेट एक प्रेम कथा- गोरी तू लठ्ठ मार गाने के लिए 
  •  
  • बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स: बाहुबली 2
  •  
  • स्पेशल जूरी अवॉर्ड: नगर किर्तन (बंगाली फिल्म)
  •  
  •  बेस्ट पॉपुलर फिल्म (एंटरटेनमेंट): बाहुबली 2
  •  
  • बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: मॉम
  •  
  • बेस्ट एडिटिंग : विलेज रॉकस्टार (असमिया फिल्म)
  •  
  • दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड- दिवंगत विनोद खन्ना
  •  
  • वाटर बेबी को बेस्ट नॉन फीचर फिल्म का पुरस्कार  
  •  
  •  बेस्ट उड़िया फिल्म- Hello Arsi
  •  
  • बेस्ट तेलुगू फिल्म- गाजी
  •  
  • बेस्ट कन्नड़ फिल्म- Hebbettu Ramakka
  •  
  •  बेस्ट मराठी फिल्म- कच्चा लिंबू
  •  
  • नरगिस दत्त अवॉर्ड (फीचर फिल्म)- ठप्पा (निपुण धर्माधिकारी)
  •  
  • - 'द गाज़ी अटैक' को बेस्ट तेलुगू फिल्म का अवॉर्ड 
  •  
  • - भानिता दास को सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार 
  •  
  • बेस्ट एडिटिंग:  रीमा दास
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed