IFFI 2024 Winners: इफ्फी 2024 में विक्रांत मैसी को मिला खास सम्मान, इन फिल्मों और सितारों की भी रही धूम
55वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) का समापन समारोह पूरा हो गया है। कार्यक्रम गोवा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। इस दौरान कई कलाकार सम्मानित हुए।
विस्तार
55वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) का समापन समारोह पूरा हो गया है। कार्यक्रम गोवा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। 28 नवंबर, 2024 को होने वाला यह कार्यक्रम नौ दिनों के सिनेमाई उत्सव के समापन का प्रतीक था, जिसमें 75 देशों की 200 से अधिक फिल्में शामिल रहीं। कार्यक्रम में अवॉर्ड्स की घोषणा की जा चुकी है। आइए विजेताओं की सूची पर गौर फरमा लेते हैं-
नवज्योत बांदीवाडेकर
नवज्योत बांदीवाडेकर ने 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) 2024 में अपनी मराठी फिल्म 'घराट गणपति' के लिए भारतीय फीचर फिल्म के सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार जीता है। यह पुरस्कार बांदीवाडेकर के निर्देशन की पहली फिल्म के प्रभाव को रेखांकित करता है, जो उन्हें इंडस्ट्री में एक नए निर्देशक के रूप में चिह्नित करता है।
लेवान अकिन
स्वीडिश फिल्म निर्माता लेवान अकिन की क्रॉसिंग ने 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई), गोवा में प्रतिष्ठित आईसीएफटी-यूनेस्को गांधी पदक जीता। यह पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को मान्यता देता है जो शांति, अहिंसा और मानवाधिकारों के प्रचार के मूल्यों को दर्शाती है। विजेता को यूनेस्को गांधी पदक और एक प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है।
फिलिप नॉयस
ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता फिलिप नॉयस को आज गोवा में 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के समापन समारोह के दौरान उनकी शानदार और व्यापक सिनेमाई यात्रा के लिए श्रद्धांजलि के रूप में सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।विजेताओं की सूची पर फरमाएं गौर-
विशेष उल्लेख: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरुष- एडम बेसा (फिल्म- हू डू आई बिलॉन्ग टू)सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज- लम्पन (मराठी भाषा में)
गोल्डन पीकॉक अवॉर्ड- 'टॉक्सिक'
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- वेस्टा माटुलिटे और इवा रूपेइकैटे (टॉक्सिक फिल्म के लिए)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- बोगदान मुरेसनु (द न्यू ईयर दैट नेवर केम)
सर्वश्रेष्ठ डेब्यू फीचर फिल्म- अमेरिकी निर्देशक सारा फ्रीडलैंड (फैमिलियर टच)
भारतीय फिल्म पर्सनैलिटी 2024- विक्रांत मैसी