मर्दों के चेहरे की झुर्रियां करीना को करती हैं आकर्षित
करीना अक्सर अपने बड़बोलेपन के कारण सुर्खियों में आ जाती हैं। वह बिना सोचे समझे कुछ भी बोल जाती हैं और इससे भी बड़ी बात यह है कि करीना को किसी भी बात का मलाल नहीं होता।
कई बार उनके मुंह से निकले शब्दों से बड़ा झमेला खड़ा हो जाता है लेकिन करीना बेगम को इन बातों से शायद कोई फर्क ही नहीं पड़ता। एक बार अपने स्टेटमेंट को लेकर करीना फिर से चर्चा में हैं।
इस बार भी उन्होंने ऐसी कोई बात कह दी है जिसकी सफाई में वो यहीं कहती नजर आ रही हैं कि मेरी कही बात का बतंगड़ बना दिया जाता है।
जानिए, करीना की कौन सी बातें हैं जिन्होंने सनसनी फैला दी थी।
जानिए फिलहाल उन्होंने क्या कह दिया
करीना ने अब यह कहकर सनसनी फैला दी है पुरुषों की खूबसूरती उनकी झुर्रियों में छिपी होती है। करीना का कहना है कि बढ़ती उम्र की खूबसूरती 'झुर्रियों' में ही छिपी है, विशेषकर जब सवाल पुरुषों का हो।
करीना ने अभिनेता सैफ अली खान से शादी की है। वह सैफ से तकरीबन 10 साल छोटी हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे जिन मर्दों के चेहरे पर ज्यादा झुर्रियां होती हैं, वो ज्यादा बुद्धिमान और आकर्षक लगते हैं।
दिल्ली में एक आइसक्रीम लांचिंग के मौके पर पंहुची करीना कपूर ने वहां पर यह बात कही है।
मंगल मिशन के बारे में भी दिया हास्यप्रद बयान
जब मंगल मिशन की कामयाबी पर पूरा देश झूम रहा था तब करीना ने इस बारे में सवाल पूछे जाने पर कहा कि मैं भी स्पेस पर जाना चाहती हूं।
करीना इस पर ही नहीं रुकीं वह बोलीं कि उनके पति सैफ तो पहले ही वहां जा चुके हैं इसलिए इस बार वह अकेले ही वहां जाएंगी। करीना के इस बयान ने यह जता दिया कि भारत की इतनी बड़ी उपलब्धि के सवाल को कितने बेतरतीब तरीके से उन्होंने उपेक्षित किया।
इंगलिश गाने के बोल भी गलत बताए
कॉफी विद करण में अपने पति के साथ आई करीना ने अपनी अबुद्विमता का एक और नया नजारा पेश किया। अपने पति के फेवरेट सांग के बारे में पूछे जाने पर करीना ने जवाब दिया कि सैफ का फेवरेट गाना "स्टेअरवे टू मून" है। जबकि गाने के सही बोल "स्टेअरवे टू हैवन" हैं। वैसे करीना बोलने में इतनी जल्दी क्यों करती हैं यह तो वह खुद ही जानती होंगी।
कंपनी के इवेंट में कंपनी के प्रॉडक्ट की ही बजा दी बैंड
इससे भी बड़ी हद तब हो गई जब सोनी कंपनी के एक इवेंट में यह पूछे जाने पर कि क्या वह सैफ को वाओ लैफटॉप गिफ्ट करेंगी करीना ने बिनासोचे समझे जवाब दिया कि सैफ के पास यह लैपटॉप पहले से ही है लेकिन वह इसके बजाए मैक का प्रयोग करते हैं।
उनकी इस बात पर वहां मौजूद सभी लोगों का मुंह खुला कि खुला रह गया। करीना ने यह भी नहीं सोचा कि जिस कंपनी के कार्यक्रम में वह है उनके ही एक प्रोडक्ट की उन्होंने एक तरह से तुलनात्मक बुराई कर दी है।
मेरी छोड़ी फिल्मों ने दिया हीरोइनों को तरक्की का रास्ता
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की लीला रासलीला' में पहले करीना थीं लेकिन भंसाली से पंगा होने के कारण करीना ने यह फिल्म छोड़ दी और फिल्म दीपिका की झोली में आ गिरी।
फिल्म के सुपरहिट होने पर जब करीना से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बेहद बचकाने अंदाज में जवाब दिया कि उनकी छोड़ी फिल्में ही हीरोइनों को सफलता का स्वाद चखा रही हैं।