{"_id":"0a257644-cdbe-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"3-stories-open-after-jiah-khan-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरने के बाद खुले जिया खान के ये तीन बड़े किस्से","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मरने के बाद खुले जिया खान के ये तीन बड़े किस्से
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 05 Jun 2013 02:30 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी मौत के बाद यह रहस्य बना हुआ है कि आखिर जिया ने खुदखुशी का रास्ता क्यों चुना। साथ ही जिया के मरने के बाद उनसे जुड़े तीन किस्से बाहर आए हैं।
विज्ञापन
तीन साल पुराना अफेयर
जिया खान फिल्म इंडस्ट्री के किसी भी कार्यक्रम में सूरज पांचोली के साथ नहीं दिखीं। लेकिन मरने के बाद यह बात खुली कि वह आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के साथ पिछले तीन सालों से अफेयर में थीं। हालांकि दोनों ही इस अफेयर को बचाकर रखना चाहते थे।
विज्ञापन
हर घंटे फोन करने की बात
जिया खान पिछले कुछ महीनों से अपने को असुरक्षित महसूस कर रही थीं। उन्हें लगता था कि वह फिल्मों में तो असफल हो ही गयी हैं कहीं ऐसा न हो कि उनका ब्वॉयफ्रेंड भी उन्हें छोड़कर चला जाए। इसलिए वह सूरज से उसे हर घंटे फोन करने के लिए कहती थीं।
विज्ञापन
वजन नहीं बढ़ाना चाहती थीं जिया
जिया खान हिंदी फिल्मों में ही काम करना चाहती थीं। जब उन्हें हिंदी की फिल्म नहीं मिली तो वह साउथ की तरफ बढ़ी। हैदराबाद में साउथ की एक फिल्म का ऑडिशन देकर वह तीन जून को आयीं। इस फिल्म को बनाने वाले फिल्मकार चाहते थे कि जिया खान साउथ की एक्ट्रेस की तरह अपना वजन बढ़ाएं लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थीं।