{"_id":"9f93193c-e936-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"3-anothed-bold-film-will-release-with-bhag-milkha-bhag","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भाग मिल्खा भाग' के साथ तीन सेमी एडल्ट फिल्में भी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'भाग मिल्खा भाग' के साथ तीन सेमी एडल्ट फिल्में भी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 10 Jul 2013 02:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह शुक्रवार अलग-अलग तरह की फिल्मों के नाम रहेगा। दिलचस्प बात यह है कि रिलीज हो रही हिंदी की चार फिल्मों में तीन फिल्मों का विषय सेक्स के इर्द-गिर्द घूम रहा है। यह तीनों ही फिल्में छोटे बजट और स्टारकॉस्ट की हैं।
विज्ञापन
इस शुक्रवार फरहान अख्तर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' रिलीज हो रही है। यह फिल्म धावक मिल्खा सिंह की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म में फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेत्री सोनम कपूर और प्रकाश राज की भी खास भूमिकाएं हैं। यह फिल्म अपने विषय की वजह से लंबे समय से चर्चा में है।
विज्ञापन
विदेशों में कई अवार्ड जीत चुकी फिल्म 'बीए पास' भी इसी शुक्रवार को रिलीज होगी। एडल्ट कैटेगरी की इस फिल्म में शिल्पा शुक्ला ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन अजय बहल ने किया है।
सेक्सएज टेंडेंसी को फोकस करने वाली फिल्म 'सिक्सटीन' इसी शुक्रवार को रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक समेत सभी कलाकार नए हैं। यह फिल्म अपने विषय की वजह से पिछले कुछ समय से चर्चाओं में है।
अमित वत्स निर्देशित सेक्स कॉमेडी फिल्म 'ब्वॉयज तो ब्वॉयज हैं' भी इसी शुक्रवार मल्टीप्लेक्स पर दस्तक देगी। फिल्म की स्टारकॉस्ट नई है। खास बात यह है कि यह फिल्म गायक अनूप जलोटा द्वारा प्रोड्यूस की गई है।