फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   2 film will clash on box office today

सनी लियोनी और दीपिका की जंग में कौन मारेगा बाजी?

Fri, 08 May 2015 09:03 AM IST
Updated Fri, 08 May 2015 09:03 AM IST
विज्ञापन
2 film will clash on box office today

इस शुक्रवार को जो दो फिल्मे रिलीज होने जा रही है, उनमें दोनों ही लोकप्रियता के मामले में तीस मरखां हैं। इनमें से एक है बॉलीवुड की नंबर 1 दीपिका पादुकोण जिनकी फिल्म 'पीकू' रिलीज हो रही है।

विज्ञापन


वहीं दूसरी और है सेक्स सनसनी सनी लियोन जो अपनी फिल्म 'कुछ कुछ लोचा' है से सिल्वर स्क्रीन पर होंगी।

साथ ही यह टककर सिर्फ दो अभिनेत्रियों के बीच ही नहीं है बल्कि दो निर्देशकों दो फ़िल्मी शैलियों और दो तरह के दर्शकों के बीच भी है। एक और तो फिल्म 'पीकू' के निर्देशक सुजीत सरकार हैं, वहीं दूसरी और निर्देशक देवांग ढोलकिया हैं।
विज्ञापन


इसलिए ये देखना दिलचस्प होगा कि इन फिल्मों से कौन किस पर भारी पड़ेगी।

सनी लियोनी का जादू भी कम नहीं

2 film will clash on box office today

वहीं अगर फिल्म के विषय और दर्शकों की बात की जाए तो यह भी दो भागों में बटी है।एक और जहाँ 'पीकू' पिता और बेटी के रिश्ते पर आधारित एक अर्थपूर्ण और संजीदा फिल्म है, वहीं दूसरी और फिल्म 'कुछ कुछ लोचा है' सेक्सी दृश्यों और कॉमेडी से भरपूर फिल्म है।

ऐसे में सेक्सी सनी के चाहने वाले उनकी फिल्म को सिल्वर स्क्रीन पर तेज गति से आगे निकालेंगे या दीपिका के प्रशंसक ऐसा करने में सफल होंगे यह तो दोनों फिल्मों के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।

वहीं अगर फिल्म की बाकी कास्ट की बात करें तो जहाँ 'पीकू' में दीपिका पादुकोण संग बिग बी और इरफ़ान खान नजर आएँगे। वहीं दूसरी और 'कुछ कुछ लोचा' है में सनी के अलावा राम कपूर और खूबसूरत एली एवरम भी है।

वहीं सनी लियोनी की हालिया फिल्म 'एक पहेली लीला' देखने उनके फैन बॉक्स ऑफिस पर खिंचे चले आए थे। उनके प्रशंसकों को उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed