{"_id":"5c3dcca0bdec22732d01fe73","slug":"2-0-director-s-shankar-released-new-film-poster-indian-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"'2.0' के डायरेक्टर एस शंकर ने शेयर किया 'इंडियन 2' का पोस्टर, कमल हासन लीड रोल में ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'2.0' के डायरेक्टर एस शंकर ने शेयर किया 'इंडियन 2' का पोस्टर, कमल हासन लीड रोल में
Tue, 15 Jan 2019 07:57 PM IST
Trainee Trainee
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 15 Jan 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
indian 2
पोंगल के अवसर पर फिल्म मेकर एस शंकर ने 'इंडियन 2' का पहला पोस्टर जारी किया है। फिल्म में कमल हासन लीडिंग रोल में नजर आएंगे। एस शंकर ने ट्विटर पर पोस्टर जारी कर लिखा, पोंगल की शुभकामनाएं। पोस्टर को देखकर लगता है कि फिल्म की शूटिंग शुक्रवार से ही शुरू हो जाएगी।
'इंडियन 2' तमिल ब्लॉकबस्टर 'इंडियन' का सिक्वल है। फिल्म में काजल अगरवाल एक्ट्रेस होंगी। काजल इस फिल्म को लेकर तैयारियां भी शुरू कर चुकी हैं। काजल बताती हैं, मैनें इस फिल्म को अपने करियर को ऊपर उठाने के लिए साइन किया है। मैं इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हूं, यह फिल्म मेरे कार्यशैली में बदलाब लेकर आएगी।
फिल्म 2.0 के प्रमोशन के दौरान शंकर ने 'इंडियन 2' के लिए फोटो शूट कराया था। बता दें कि कमल राजनीति में कदम रख चुके हैं और पार्टी के नाम का ऐलान भी हो चुका है। फिल्म 'इंडियन 2' भ्रष्टाचार पर आधारित फिल्म होगी और इसमें भ्रष्टाचार से लड़ते दिखाया जाएगा। फिल्म में म्यूजिक अनिरूध रविचंद्र देंगे जबकि अन्य कास्ट और कर्मचारियों का ऐलान होना अभी बाकी है।

#indian2 Hi everyone! “ Happy Pongal” pic.twitter.com/rgiuCBBtLq
— Shankar Shanmugham (@shankarshanmugh) January 14, 2019