फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' से फेमस होने वाली एक्ट्रेस पूजा बेदी आज अपना 48वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। 11 मई 1970 को जन्मी पूजा फेमस एक्टर कबीर बेदी की बेटी हैं। पूजा की पहली फिल्म 'विषकन्या' 1991 में रिलीज हुई थी। उनके जन्मदिन पर जानिए कुछ दिलचस्प बातें।
1991 में पूजा बेदी कामसूत्र कॉन्डोम के विज्ञापन में बड़े ही मादक अंदाज में नजर आई थीं। उस दौरान इसे दूरदर्शन पर बैन कर दिया गया था, बाकी चैनलों ने इसे चलाने से ही मना कर दिया इसके बाद से ही पूजा बेदी चर्चा में आ गई थीं। उन्हें आलोचना का शिकार होना पड़ा था।
अपने पिता की शादी पर पूजा बेदी ने अपनी मां को चुड़ैल तक कह दिया था। पूजा बेदी ने एक पोस्ट डालते हुए कहा था कि हर कहानी में एक चुड़ैल और सौतेली मां होती है। मेरी अब आ गई है। वहीं कबीर ने पूजा की इस बात को गलत कहा था।
पूजा ने साल 2014 में दीपिका पादुकोण के क्लीवेज पर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि एक सेलेब्रिटी को खुद से यह तय करना चाहिए कि उसे कैमरे के सामने कैसे पेश आना है। उसे पता होना चाहिए कि वह अगर इस तरह के कपड़े पहनकर कैमरे के सामने जाएंगी तो कैमरा तो उसी अंदाज से फोटो लेगा।
फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' में पूजा ने आमिर के साथ लिपलॉक किया था लेकिन इस फिल्म के बाद उनकी कोई भी फिल्म नहीं चली। पूजा ने अपने करियर में सिर्फ 8 फिल्मों में काम किया। जिसमें सभी फ्लॉप रहीं।