Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood famous actress Mumtaz Birthday Special know about her film and career

Mumtaz: 12 की उम्र में इंडस्ट्री में रखा कदम, जूनियर आर्टिस्ट से मशहूर एक्ट्रेस बनने तक पढ़ें मुमताज के किस्से

Thu, 31 Jul 2025 09:03 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 31 Jul 2025 09:03 AM IST
सार

Mumtaz Birthday Special: मुमताज ने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। उन्होंने 12 साल की उम्र से फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़े कुछ किस्से।

विज्ञापन
Bollywood famous actress Mumtaz Birthday Special know about her film and career
मुमताज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री मुमताज उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्होंने कम उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत की और अपनी मेहनत के दम पर वह सुपरस्टार बनीं। उन्होंने बॉलीवुड की 'खिलौना', 'राम और श्याम' और 'दो रास्ते' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। यही नहीं उन्होंने दिलीप कुमार, राजेश खन्ना, जितेंद्र और अमिताभ बच्चन जैसे कलाकारों के साथ काम किया। आज 31 जुलाई को वह अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे मौके पर आइए जानते हैं उनके किस्से।
विज्ञापन
Trending Videos

पिता बेचते थे सूखे मेवे
31 जुलाई 1947 को मुमताज का जन्म एक सूखे मेवे बेचने वाले कारोबारी अब्दु सलीम अस्करी के यहां हुआ। उनकी मां शदी हबीब आगा का ताल्लुक ईरान से था। उनके पिता इमाम के परिवार से थे। मुमताज के पैदा होने के एक साल के बाद ही उनके मां-बाप का तलाक हो गया।
मुमताज की मां और चाची फिल्मों में जूनियर आर्टिस्ट थीं। उनकी बड़ी बहन मल्लिका की शादी अभिनेता रंधावा से हुई। रंधावा अभिनेता दारा सिंह के भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood famous actress Mumtaz Birthday Special know about her film and career
मुमताज - फोटो : सोशल मीडिया
12 साल की उम्र से शुरू की अदाकारी
मुमताज ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की हैं। उन्होंने 12 साल की उम्र से ही अभिनय शुरू कर दिया था। साल 1958 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'सोने की चिड़िया' में उन्होंने चाइल्ड एक्ट्रेस के बतौर अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 1960 के दशक में 'वल्लाह क्या बात है', 'स्त्री' और 'सेहरा' जैसी फिल्मों में काम किया। उनकी पहली कामयाब फिल्म 'मुझे जीने दो है।'
विज्ञापन

16 साल की उम्र में बतौर लीड एक्ट्रेस मिला काम
मुमताज उस वक्त 16 साल की थीं जब उन्हें पहली बॉलीवुड फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस काम मिला। इन फिल्मों में 'फौलाद (1963)', 'वीर भीमसेन (1964)' और 'रुस्तम-ए-हिंद' शामिल हैं। दारा सिंह और मुमताज ने साथ में जो फिल्में कीं, उनमें दारा सिंह की फीस 450,000 रुपये प्रति फिल्म थी और मुमताज की फीस 250,000 रुपये प्रति फिल्म थी। दोनों ने साथ में 16 फिल्में कीं। इनमें से 12 फिल्में हिट रहीं।

Bollywood famous actress Mumtaz Birthday Special know about her film and career
मुमताज - फोटो : सोशल मीडिया
जिन लोगों ने काम करने से मना किया वही लोग करना चाहते थे काम
एक इंटरव्यू में मुमताज ने बताया 'मेरे करियर को आगे बढ़ाने में दारा सिंह का हाथ था। उनके साथ काम करने की वजह से मुझे अच्छी फिल्में मिलने लगीं थीं। जब मैं मशहूर हुई तब मेरे साथ वो सभी बड़े कलाकार काम करना चाहते थे, जिन्होंने पहले मेरे साथ काम करने से मना कर दिया था। इस लिस्ट में शम्मी कपूर, संजीव कपूर, जितेंद्र और देवानंद का नाम शामिल है।'

एक शर्त की वजह से शम्मी कपूर से नहीं हो सकी शादी 
उस दौर में शम्मी कपूर मुमताज से प्यार करते थे। उन्होंने शादी के लिए मुमताज को प्रपोज भी किया था। शम्मी कपूर के परिवार वालों की शर्त थी कि शादी के बाद मुमताज फिल्मों में काम नहीं करेंगी। यह शर्त मुमताज को मंजूर नहीं थी। इसलिए दोनों की शादी नहीं हो सकी। मुमताज ने साल 1974 में कारोबारी मयूर माधवानी से शादी की। उनसे दो बेटियां हुईं। नताशा माध्वनी और तान्या माध्वानी। नताशा माध्वनी की शादी अभिनेता फरदीन खान से हुई है।

Bollywood famous actress Mumtaz Birthday Special know about her film and career
मुमताज - फोटो : सोशल मीडिया
खुद को फिट रखती हैं मुमताज
मुमताज ने सबसे ज्यादा फिल्में राजेश खन्ना के साथ कीं। राजेश खन्ना उस दौर के सुपरस्टार थे। मुमताज अपने दौर की एकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं जो खुद को खूब फिट रखती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। मुमताज के नाम यह एक रिकॉर्ड है। आज वह अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं।

मुमताज को अवॉर्ड्स 
फिल्म 'खिलौना' में शानदार अदाकारी के लिए मुमताज को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
मुमताज को फिल्म 'राम और श्याम' (1967) और 'आदमी और इंसान' (1969) में उनके अभिनय के लिए सबसे अच्छी सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed