Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood choreographer Farah khan yelled at dj for playing hollywood singer Ed Sheeran song

Ed Sheeran: एड शीरन के गाने बजाए तो डीजे पर भड़क उठी थीं फराह खान! पार्टी में खुद हॉलीवुड गायक थे मौजूद

Sun, 26 May 2024 01:50 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 26 May 2024 01:50 PM IST
सार

हॉलीवुड के मशहूर सिंगर एड शीरन विश्व के सबसे बेहतरीन गायकों में से एक हैं। हाल ही में फराह खान ने उनसे जुड़ा एक चौकाने वाला खुलासा किया है। एड शीरन कुछ दिनों पहले भारत दौरे पर आए थे। आइए जानते हैं फराह ने एड को लेकर क्या साझा किया है?


 

विज्ञापन
Bollywood choreographer Farah khan yelled at dj for playing hollywood singer Ed Sheeran song
एड शीरन - फोटो : इंस्टाग्राम @farahkhankunder

विस्तार

एड शीरन दुनियाभर में अपनी गायकी के लिए मशहूर हैं। वह एक हॉलीवुड सिंगर हैं। हाल ही में उन्होंने भारत का दौरा किया था। उन्होंने पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ शो भी किया। एड शीरन के इस दौरे के बाद उन्हें लोग और अच्छी तरह से जानने लगे। उनकी लोकप्रियता भारत में भी बढ़ गई। कुछ दिनों पहले फराह खान ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उन्हें पता ही नहीं था कि एड शीरन कौन हैं? कोई आम इंसान ये बात कहता तो एक बार विश्वास भी किया जा  सकता था, लेकिन बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान ने अपने इस खुलासे से सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पार्टी में जब डीजे एड शीरन के गाने बजा रहा था तो उन्होंने उससे कहा था, ‘क्या मैयत के गाने बजा रहा है?’ आइए जानते हैं इस दिलचस्प किस्से के बारे में।
विज्ञापन


अपनी ही पार्टी में एड शीरीन को नहीं पहचान पाई थी फराह
कुछ साल पहले फराह ने एक सितारों से सजी पार्टी का आयोजन किया था। उस पार्टी में एड शीरन भी आए थे, लेकिन फराह खान को यह भी नहीं पता था कि एड शीरन कौन है? हाल ही में फराह खान ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में इसका खुलासा करते हुए दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी में डीजे गाने बजा रहा था। कुछ देर ड्रिंक पीने के बाद फराह डीजे पर चिल्लाती हैं और कहती हैं ‘क्या मैयत के गाने बजा रहा है?’ इस पर डीजे कहता है, ‘मैम ये एड शीरन के गाने हैं।’ यह सुनकर फरहा कहती हैं, ‘ओह! एड शीरन के गाने, बजा, बजा।’
विज्ञापन

Nancy Tyagi: नैंसी त्यागी ने जाहिर की अपनी सबसे बड़ी ख्वाहिश, किंग खान के लिए बनाना चाहती हैं खास ड्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक से पूछा था कौन है एड शीरन?
फराह ने खुलासा किया कि उन्हें बिल्कुल भी नहीं पता था एड शीरन कौन है? और उन्होंने उनका संगीत भी कभी नहीं सुना था। रिपोर्ट्स के मुताबिक फराह ने एक पॉडकास्ट के दौरान बताया था  कि उन्होंने अभिषेक बच्चन से पूछा था कि एड शीरन कौन है? फराह ने साझा किया कि उनके चचेरे भाई, जो एक संगीत कंपनी में वकील के रूप में काम करते हैं, उन्होंने एड शीरन से मुंबई में मिलवाने के लिए कहा था। एक बार तो उन्होंने इस बात को नजरअंदाज कर दिया, लेकिन जब उनकी चाची का भी फोन इसी बारे में आया तो उन्होंने सोचा सब लोग इस बारे में ही बात क्यों कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने अभिषेक बच्चन से पूछा, 'एड शीरन कौन है?' अभिषेक ने कहा, 'वह दुनिया के नंबर एक गायक हैं।’

बॉलीवुड संगीत सुनना चाहते थे एड शीरन
फराह ने खुलासा किया कि एड शीरन ने पार्टी में खूब मजा किया। वह अपना गीत नहीं सुनना चाहते थे वह बॉलीवुड के गाने सुनना चाहते थे। फराह ने बताया कि एड रात के दो बजे वहां से निकल गए, क्योंकि उन्हें प्रस्तुति के लिए जाना था। हालांकि, उन्होंने फराह को वीआईपी पास भी भेजे थे, लेकिन वह गईं नहीं। बता दें कि एड शीरन ने साल 2017 में भारत का दौरा किया था और दोबारा वह साल 2024 में भारत आएं।
बाली में सैर-सपाटा करती नजर आईं मलाइका, हॉट तस्वीरें वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed