फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood celebrities praised WAVES Summit 2025 and thankful to vision of pm narendra modi

WAVES Summit 2025: फिल्मी हस्तियों ने की ‘वेव्स समिट 2025’ की प्रशंसा, पीएम मोदी का जताया आभार

Mon, 30 Dec 2024 05:58 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 30 Dec 2024 05:58 PM IST
सार

WAVES Summit 2025: रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में घोषणा की कि भारत 5 फरवरी से 9 फरवरी के बीच पहली बार विश्व ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट की मेजबानी करेगा। इस पर मनोरंजन जगत के दिग्गजों ने उनका आभार जताते हुए इस पहल की सराहना की।

विज्ञापन
Bollywood  celebrities praised WAVES Summit 2025 and thankful to vision of pm narendra modi
बॉलीवुड हस्तियों ने वेव्स समिट 2025 की प्रशंसा की। - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में घोषणा की कि भारत 5 फरवरी से 9 फरवरी के बीच पहली बार विश्व ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट की मेजबानी करेगा। पीएम के आधिकारिक एक्स पेज ने आगामी कार्यक्रम के बारे में एक पोस्ट भी साझा की, जिसे कई मशहूर हस्तियों ने रीपोस्ट किया। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, अनिल कपूर, एकता कपूर और प्रसून जोशी ने भारत को वैश्विक सृजन का केंद्र बनाने के उद्देश्य से आयोजित ‘वेव्स समिट 2025’ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की।

विज्ञापन


अक्षय कुमार और अनिल कपूर ने की प्रशंसा
अभिनेता अक्षय कुमार ने वेव्स समिट 2025 को "अद्भुत विचार" बताया। उन्होंने लिखा, "अब यह मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र को बढ़ावा देने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का विजन है। उम्मीद है कि’ वेव्स 2025 समिट’ पूरे मनोरंजन उद्योग को एक साथ लाने और आगे बढ़ने के लिए एक शानदार वैश्विक मंच होगा।" वहीं, अनिल कपूर ने कहा कि मोदी का दूरदर्शी नेतृत्व प्रेरणादायी है। अभिनेता ने कहा, "वेव्स 2025 शिखर सम्मेलन भारत को फिल्म और मनोरंजन का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रचनात्मकता और सहयोग का जश्न मनाने के लिए दुनिया को एक साथ आते देखने के लिए उत्सुक हूं।"
विज्ञापन

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनोरंजन जगत के दिग्गजों को किया याद, राज कपूर को दिया इस चीज श्रेय
विज्ञापन
विज्ञापन


एकता कपूर और प्रसून जोशी ने जताई उत्सुकता
फिल्म निर्माता एकता कपूर ने कहा, "भारत को फिल्म और मनोरंजन का वैश्विक केंद्र बनते हुए देखकर उत्साहित हूं। इस ऐतिहासिक पहल में योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।" वहीं, सीबीएफसी प्रमुख और गीतकार-लेखक प्रसून जोशी ने कहा कि ‘वेव्स शिखर सम्मेलन 2025’ भारत के कंटेंट उद्योग और इसकी विशाल क्षमता पर प्रकाश डालेगा।

अक्किनेनी नागेश्वर राव की तारीफ करने पर नागार्जुन ने पीएम का जताया आभार

संजय दत्त ने दी बधाई
अभिनेता संजय दत्त ने कहा कि भारत मनोरंजन और नवाचार में अग्रणी है। उन्होंने लिखा, "इस दूरदर्शी पहल के लिए पीएम नरेंद्र मोदी जी को बधाई। वेव्स 2025 वैश्विक सहयोग के लिए एक शानदार मंच होगा। फिल्म और मीडिया जगत में इस क्रांति को देखने के लिए उत्साहित हूं।" वहीं, अभिनेत्री और भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने इस पहल को "मनोरंजन उद्योग में एक और मील का पत्थर" कहा।

इन्होंने भी ‘वेव्स समिट’ की सराहना की
निर्माता रितेश सिधवानी (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अपूर्व मेहता (धर्मा प्रोडक्शंस) ने वेव्स समिट 2025 लॉन्च करने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। रितेश सिधवानी ने कहा, "यह भारत की रचनात्मक प्रतिभा को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने और हमारे देश को कंटेंट निर्माण के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस पहल के लिए श्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद।" अपूर्व मेहता ने कहा, ‘वेव्स 2025 समिट’ मनोरंजन उद्योग के लिए सहयोग करने और एक साथ फलने-फूलने के लिए वैश्विक मंच बनने का वादा करता है।" प्रोडक्शन हाउस ‘मैडॉक फिल्म्स’ के आधिकारिक एक्स पेज पर पोस्ट किया और लिखा, "दुनिया भर से मनोरंजन में विचारों और रचनात्मक दिमागों के मिलन की प्रतीक्षा है, यहीं भारत में वेव्स 2025।" अपने संबोधन में पीएम मोदी ने वेव्स की तुलना दावोस में विश्व आर्थिक मंच जैसे वैश्विक आयोजनों से की, जिसमें मीडिया और मनोरंजन उद्योग के नेताओं के साथ-साथ रचनात्मक दिमागों को भी शामिल किया गया। शिखर सम्मेलन के लिए दुनिया भर के दिग्गज दिल्ली में एकत्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed