फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bobby Deol calls brother Sunny Deol real life superman Gadar 2 star gets emotional on The Great Indian Kapil S

TGIKSS: बॉबी देओल ने भाई को कहा 'सुपरहीरो', बुरे दिनों को याद कर भावुक हुए सनी, छलका दर्द, आंखों में आंसू

Tue, 30 Apr 2024 01:08 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 30 Apr 2024 01:08 PM IST
सार

'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' के सेट पर इस बार सनी और बॉबी देओल धमाल करते नजर आएंगे। इस दौरान सनी ने अपने बुरे दिनों को याद कर बयां किया अपना दर्द। भाई की बातों से इमोशनल हुए बॉबी की आंखों से छलके आंसू।

विज्ञापन
Bobby Deol calls brother Sunny Deol real life superman Gadar 2 star gets emotional on The Great Indian Kapil S
सनी देओल-बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

पिछले कुछ समय से देओल फैमिली का काफी अच्छा समय चल रहा है। पहले सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की और इसके बाद बॉबी देओल ने भी फिल्म 'एनिमल' से जबरदस्त पॉपुलैरिटी बटोरी। दोनों देओल स्टार्स ने कपिल शर्मा के 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' में धमाकेदार एंट्री की। शो में सनी और बॉबी को एक साथ देखकर वहां पर बैठे फैंस बेहद उत्साहित हुए। हालांकि अभी सिर्फ इस शो का प्रोमो आया है। इसका एपिसोड नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।
विज्ञापन


सनी और बॉबी देओल हुए इमोशनल
कपिल शर्मा के इस शो में देओस ब्रदर्स से पहले आमिर खान से लेकर रोहित शर्मा तक आ चुके हैं। कपिल के शो को जमकर पॉपुलैरिटी मिल रही है। हाल ही में शो का एक नया प्रोमो शेयर किया गया, जिसमें सनी देओल और बॉबी देओल की एंट्री हुई। दोनों ही शो में अपने इमोशन्स को कंट्रोल नहीं कर पाए। सनी की बातों से बॉबी की आंखों में आंसू आ गए, तो वहीं दूसरी तरफ शो के प्रोमो में वे दोनों खूब हंसी-मजाक करते हुए भी नजर आ रहे हैं। फैंस को शो का ये प्रोमो काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन


सनी देओल की बातों पर रो पड़े बॉबी
प्रोमो में सनी अपनी फैमिली और अपनी आज की सफलता से जुड़ी बाते करते नजर आ रहे हैं। सनी प्रोमो में कहते नजर आ रहे हैं, ''कुछ समझ में नही आ रहा था कि क्या हो रहा है, उनका परिवार 1960 के दशक से लाइमलाइट में है, लेकिन कुछ चीजें ठीक नहीं हो पा रही थीं। ऐसा क्यों हो रहा था समझ में भी नहीं आ रहा था। मेरे बेटे की शादी हुई। उसके बाद पापा की फिल्म आई। फिर गदर आई। पता नहीं अचानक से रब कहां से आ गया। सब कुछ बदल गया। उसके बाद एनिमल आई और धमाका हो गया।'' प्रोमो में सनी और बॉबी खूब मस्ती करते भी नजर आ रहे हैं। सनी की इन बातों के दौरान बॉबी देओल बेहद इमोशनल हो गए और रोते हुए अपने आंसू पोछते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)



सनी को कहा सुपरहीरो
सनी और बॉबी देओल की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। दोनों भाइयों के बीच बेहद प्यार भी है। इस शो के दौरान बॉबी ने सनी को रीयल लाइफ सुपरमैन कहा। आगे एनिमल फेम अभिनेता बॉबी देओल ने कहा, ''अगर कोई वाकई में सुपरमैन की तरह मजबूत है तो वह है उनके भैय्या (सनी देओल)।'' बॉबी की इन बातों को सुनकर सनी कहते हैं कि वह बाहुबली हैं।  

नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टा पर इस एपिसोड का टीजर शेयर करते हुए लिखा- देओल ब्रदर्स इस कॉमेडी स्टेज को अपना बनाने के लिए और आप सभी को यमला पगला दीवाना बनाने के लिए जल्द ही आ रहे हैं। इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस इस शो को पूरा देखने के लिए बेकरार हैं। एक यूजर ने लिखा, ''वाह, ये शो तो काफी इंटरेस्टिंग लग रहा है।'' एक और यूजर ने लिखा, ''सुपर और लवली देओल्स।'' सनी देओल और बॉबी ने फिल्म 'यमला पगला दीवाना' में साथ काम किया है। उनकी यह फिल्म भी फैंस को बेहद पसंद आई थी। लेकिन गदर में सनी और एनिमल में बॉबी का मुकाबला कोई नहीं कर सकता।

SSKTK: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नया अपडेट, दो स्टार्स की हुई एंट्री
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed