फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Blackout Teaser Out on youtube Watch Vikrant Massey Mouni Roy Sunil Grover Streaming On JioCinema 7th Jun

Blackout Teaser: 'ब्लैकआउट' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख सकेंगे विक्रांत मैसी की फिल्म

Tue, 21 May 2024 10:45 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 21 May 2024 10:45 AM IST
सार

थ्रिलर-कॉमेडी फिल्म ब्लैकआउट का टीजर कुछ ही मिनटों पहले यूट्यूब पर जारी कर दिया गया है। विक्रांत मैसी, मौनी रॉय और सुनील ग्रोवर के दमदार अभिनय से सजी है फिल्म।
 

विज्ञापन
Blackout Teaser Out on youtube Watch Vikrant Massey Mouni Roy Sunil Grover Streaming On JioCinema 7th Jun
फिल्म ब्लैकआउट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विक्रांत मैसी को आखिरी बार फिल्म '12वीं फेल' में देखा गया था, जिसमें उनके अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी। इन दिनों विक्रांत अपनी आगामी फिल्म 'ब्लैकआउट' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म के निर्देशन और फिल्म की कहानी की जिम्मेदारी देवांग भावसार ने संभाली है। फिल्म में विक्रांत के अलावा मौनी रॉय और सुनील ग्रोवर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अब निर्माताओं ने फिल्म 'ब्लैकआउट' का टीजर जारी कर दिया है, जो थ्रिलर और कॉमेडी से भरपूर है।
विज्ञापन


कब और कहां देख सकेंगे फिल्म
फिल्म 'ब्लैकआउट' का प्रीमियर 7 जून 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर किया जाएगा। यह फिल्म हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और मराठी भाषाओं में रिलीज होगी। जियो स्टूडियो ने कुछ ही देर पहले फिल्म 'ब्लैकआउट' का टीजर एक्स अकाउंट पर साझा किया है साथ ही कैप्शन में लिखा, 'वक्त बदलने वाला है। 'ब्लैकआउट' होने वाला है।' 
विज्ञापन

 

फिल्म का टीजर
'ब्लैकआउट' के टीजर में विक्रांत मैसी खुद को बादशाह कहते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के टीजर को देखकर साफ पता चल रहा है कि इस फिल्म में विक्रांत मैसी का अनोखा अंदाज देखने को मिलेगा। फिल्म में सस्पेंस, थ्रिलर और कॉमेडी देखने को मिलेगी। विक्रांत के अलावा मौनी रॉय और सुनील ग्रोवर का भी अंदाज आपको हैरान कर देगा। 



विक्रांत की आने वाली फिल्में
फिल्म 'ब्लैकआउट' के बाद विक्रांत 'द साबरमती रिपोर्ट' में नजर आएंगे। 'द साबरमती रिपोर्ट' एक ड्रामा थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी 2002 की गोधरा ट्रेन की घटना पर आधारित है। उनकी यह फिल्म 2 अगस्त 2024 को रिलीज होगी। इस फिल्म में विक्रांत के अलावा राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed