फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   BJP Yuva Morcha filed complaint against Bookmyshow accused of ticket black marketing

Coldplay: बुक माई शो के खिलाफ भाजयुमो ने दर्ज की शिकायत, कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में टिकट कालाबाजारी के लगाए आरोप

Wed, 25 Sep 2024 09:21 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Wed, 25 Sep 2024 09:21 AM IST
सार

बुक माई शो और उसके प्रबंधन के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने मुंबई पुलिस की आर्थिक शाखा में शिकायत दर्ज की है। बुक माई शो के प्रबंधन पर आरोप लगाए हैं कि कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के लिए टिकट बिक्री के संबंध में 500 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग की गई है।

विज्ञापन
BJP Yuva Morcha filed complaint against Bookmyshow accused of ticket black marketing
कोल्ड प्ले - फोटो : इंस्टाग्राम @coldplay

विस्तार

बुक माई शो और उसके प्रबंधन के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने मुंबई पुलिस की आर्थिक शाखा में शिकायत दर्ज कराई है। भाजयुमो ने बुक माई शो के प्रबंधन पर आरोप लगाए हैं कि आगामी कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के लिए टिकट बिक्री के संबंध में 500 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी की गई है। इस मामले पर टिकट खरीदने वालों की ओर से भी शिकायतें आई हैं।
विज्ञापन


भाजयुमो ने कालाबाजारी के लगाए आरोप
बता दें कि मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में 18,19 और 21 जनवरी 2025 को यह कार्यक्रम होना है। मामले पर भाजयुमो के तेजिंदर सिंह तिवाना ने आरोप लगाए हैं कि इस कॉन्सर्ट के लिए बुक माई शो आधिकारिक पार्टनर के तौर पर काम कर रहा है। इस कारण बुक माई शो ने 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर टिकट न बेचकर इसमें कालाबाजारी की है। इस कारण बढ़ी हुई कीमत वसूलने की अनुमति मिली है, जिससे असली प्रशंसक टिकट खरीद ही नहीं पाए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by BookMyShow (@bookmyshowin)




प्रशंसकों ने भी की शिकायत
मामले पर कुछ प्रशंसकों ने शिकायत भी की है। एक प्रशंसक ने खुलासा किया कि लोग टिकट बुक करने के लिए पांच-छह गैजेट का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन वह टिकट बुक कर पाने में असमर्थ हैं। अन्य प्रशंसक समृद्धि चाहंदे ने कहा कि घंटों कतार में लगकर टिकट पाने का इंतजार करने के बाद भी मुझे टिकट नहीं मिला है। इसके बाद मैंने सोशल मीडिया पर उसी टिकट के दाम 50 हजार रुपये देखे। प्रशंसकों की ओर से पहले भी महंगे दामों पर टिकट खरीदने की शिकायत की है।

बुक माई शो ने जारी किया अपना बयान
मामले पर बुक माई शो की ओर से भी बयान जारी हुआ है। बुक माई शो ने आधिकारिक बयान में कहा कि भारत में कोल्डप्ले के म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर 2025 को फिर बेचने के लिए वियागोगो और गिग्सबर्ग जैसी किसी भी टिकट बेचन/पुनर्विक्रय करने वाले प्लेटफॉर्म या पक्ष से हमारा कोई संबंध नहीं है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed