फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Biswajit Chatterjee recalled his first meeting with Shah Rukh Khan when he shares his mother story

बिस्वजीत चटर्जी: किस बात पर मां से लड़ जाते थे शाहरुख खान? दिग्गज अभिनेता ने सुनाया बादशाह से जुड़ा किस्सा

Wed, 23 Sep 2026 04:48 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 23 Sep 2026 04:48 PM IST
सार

Biswajit Chatterjee On Shahrukh Khan: अभिनेता बिस्वजीत चटर्जी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान से जुड़ा किस्सा सुनाया। उन्होंने फिल्म ‘मैं हूं न’ के सेट पर एक्टर से हुई मुलाकात का जिक्र किया।

विज्ञापन
Biswajit Chatterjee recalled his first meeting with Shah Rukh Khan when he shares his mother story
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिग्गज अभिनेता बिस्वजीत चटर्जी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अभिनेता शाहरुख खान का जिक्र किया। उन्हाेंने साल 2003-04 में शाहरुख से हुई अपनी पहली मुलाकात को याद किया। अभिनेता ने बताया कि पहली मुलाकात में एक्टर उनसे मिलकर उत्साहित हो गए थे। दिग्गज अभिनेता ने वह किस्सा भी सुनाया जिसमें शाहरुख ने अपनी मां का जिक्र किया था।

विज्ञापन


शाहरुख से कहां मिले बिस्वजीत चटर्जी? 
बंगाली सिनेमा के मशहूर अभिनेता बिस्वजीत चटर्जी ने एएनअई से हुई अपनी बातचीत में शाहरुख से जुड़ा किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया, 'मुंबई के फिल्म सिटी में 'मैं हूं ना' की शूटिंग चल रही थी। इस फिल्म को फराह खान निर्देशित कर रही थीं और उनके पिता कामरान खान को मैं जानता था। हमने साथ में अभिनय भी किया था और गहरे दोस्त भी थे। इसी वजह से फराह ने मुझे खुद अपनी फिल्म के सेट पर बुलाया था।'

विज्ञापन

Biswajit Chatterjee recalled his first meeting with Shah Rukh Khan when he shares his mother story
बिस्वजीत चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

बिस्वजीत के देश खुश हो गए शाहरुख 
अपनी बातचीत में बिस्वजीत ने आगे कहा, ‘यहीं शाहरुख से मेरी पहली मुलाकात हुई थी। फराह ने मुझे उनसे मिलवाते हुए कहा कि मैं आपको अपने हीरो से मिलवाती हूं। थोड़ी देर बैठिए। फिर शाहरुख सेट पर आए और फराह ने हमारा परिचय करवाया। मेरा नाम सुनते ही शाहरुख इतने उत्साहित हो गए कि बोलने लगे- 'सर, सर, सर.. मेरी मां आपकी बहुत बड़ी फैन थीं।'

मां से लड़ जाते थे शाहरुख
आगे बिस्वजीत ने बताया, ‘शाहरुख ने बताया कि उनकी मां मेरी बहुत बड़ी प्रशंसक थीं। जब शाहरुख छोटे थे तो मेरी फिल्में देखा करते थे। वो अपनी मां से मेरे बारे में पूछा करते थे। उनकी मां उनसे कहती थीं कि - 'ये बिस्वजीत तेरे से ज्यादा खूबसूरत है', तो इस बात पर वह अपनी मां से बहस करते थे, लड़ जाते थे कि नहीं...मैं ज्यादा खूबसूरत हूं।'

विज्ञापन

Biswajit Chatterjee recalled his first meeting with Shah Rukh Khan when he shares his mother story
बिस्वजीत चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

कौन हैं बिस्वजीत चटर्जी?

  • बिस्वजीत चटर्जी 1960 और 1970 के दशक के एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, निर्माता, निर्देशक और गायक हैं।
  • उन्होंने बंगाली और हिंदी सिनेमा में अपने लंबे करियर के दौरान लगभग 150 फिल्मों में काम किया है।
  • 1962 में 'बीस साल बाद' से हिंदी फिल्म में डेब्यू किया और 'अप्रैल फूल', 'बीवी और मकान', 'ये रात फिर ना आएगी' और 'इश्क पर जोर नहीं' जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आए।
  • बंगाली सिनेमा में उन्हें 'बाबा तारकनाथ' समेत कई फिल्मों के लिए भी जाना जाता है।
  • उनके बेटे प्रसेनजीत चटर्जी बंगाली सिनेमा के एक जाने-माने और बड़े सुपरस्टार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed