फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   binita chetry britain got talent 2025 secures third place cm himanta sarma congratulates

Binita Chetry: भारत की बेटी ने ‘ब्रिटेन्स गॉट टैलेंट' में लहराया परचम, बनीं सेकंड रनर अप, असम सीएम ने दी बधाई

Mon, 02 Jun 2025 11:33 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 02 Jun 2025 11:33 AM IST
सार

Britain's Got Talent: ब्रिटेन्स गॉट टैलेंट 2025 में अपनी एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंसेस से भारत को गर्व महसूस कराने वालीं बिनीता छेत्री ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया है, जिसके बाद उन्हें असम के मुख्यमंत्री ने भी बधाई दी है। 

विज्ञापन
binita chetry britain got talent 2025 secures third place cm himanta sarma congratulates
बिनीता छेत्री - फोटो : एक्स

विस्तार

ब्रिटेन्स गॉट टैलेंट 2025 के ग्रैंड फिनाले में भारत की नौ साल की बिनीता छेत्री ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर परचम लहरा दिया। बिनीता ने न सिर्फ मंच पर अपने डांस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया। अपनी परफॉर्मेंस के बाद वो तीसरे नंबर पर रहीं और अब देशभर से बधाइयों का तांता लग गया है।

विज्ञापन

असम के सीएम ने दी बधाई
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी असम की इस नन्ही कलाकार की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर एक खास मैसेज शेयर किया। उन्होंने कहा कि बिनीता ने ब्रह्मपुत्र से लेकर टेम्स तक सबका दिल जीत लिया है। एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो में बिनीता को फाइनल में अपने सह-प्रतियोगियों के साथ खड़ा देखा जा सकता है।

विज्ञापन

 

 

पहली भारतीय फाइनलिस्ट बनीं बिनीता
बिनीता छेत्री ‘ब्रिटेन्स गॉट टैलेंट’ के इतिहास में फाइनल तक पहुंचने वाली भारत की पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं। फाइनल में जहां ब्रिटिश जादूगर हैरी मोल्डिंग ने बाजी मारी, वहीं एलईडी डांस ग्रुप 'द ब्लैकआउट्स' ने दूसरा स्थान हासिल किया। लेकिन बिनीता की परफॉर्मेंस ने जो भावनात्मक जुड़ाव दर्शकों से बनाया, वो किसी जीत से कम नहीं था। बिनीता शो की सेकंड रनर अप बनीं।

फाइनल के दौरान जब एंकर ने बिनीता से उनके सफर के बारे में पूछा, तो उन्होंने मासूमियत से कहा, ‘मुझे खुद पर बहुत गर्व है और ये अनुभव मेरी जिंदगी का सबसे खास पल है।’ उनकी यह बात सुनते ही दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा हॉल गूंजा दिया।

ये खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: आमिर खान ने गर्लफ्रेंड गौरी के बारे में की बात, कहा- सोचता था बूढ़ा हो गया हूं कौन मिलेगी?

binita chetry britain got talent 2025 secures third place cm himanta sarma congratulates
बिनीता छेत्री - फोटो : एक्स

सपनों से सजी है बिनीता की दुनिया
बिनीता ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनका सपना है कि वो 'पिंक प्रिंसेस हाउस' खरीदें। उनका ये सपना दर्शकों के दिल को छू गया। यह भी सामने आया है कि उनके पिता, अमर छेत्री, बोकाजन जिले में पोल्ट्री फार्म चलाते हैं। उन्होंने ही अपनी बेटी के टैलेंट को पहचानते हुए पहले गुवाहाटी और फिर जयपुर में उसे प्रोफेशनल डांस ट्रेनिंग दिलवाई। अखिल असम गोरखा छात्र संघ के सदस्य के रूप में उन्होंने न सिर्फ बिनीता का हौसला बढ़ाया, बल्कि उसे मंच तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हिमंत मामा से मिलने की है ख्वाहिश
बिनीता ने अपने एक बयान में कहा, ‘मैं गुवाहाटी में मुख्यमंत्री हिमंत मामा से मिलना चाहती हूं। उन्होंने मेरी यात्रा में जो समर्थन दिया है, उसके लिए मैं आभार व्यक्त करना चाहती हूं।’ 

शो के विजेता को मिले 3 करोड़ रुपये 
‘ब्रिटेन्स गॉट टैलेंट’ एक अंतरराष्ट्रीय मंच है और बिनीता जैसी प्रतिभाओं के लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा है। शो के विजेता को जहां 250,000 पाउंड यानी लगभग 3 करोड़ की इनामी राशि और रॉयल वैरायटी शो में परफॉर्म करने का मौका मिला, वहीं बिनीता ने भी अपनी मासूमियत, आत्मविश्वास और कला से ये साबित कर दिया कि उम्र कभी भी सफलता की सीमा नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed