फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar: Grand welcome to Saharsa's daughter Sanchita Basu, made headlines with web series Thukra Ke Mera Pyar

Bihar: सहरसा में अलग अंदाज में दिखीं ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ की अदाकारा संचिता बसु, पटना में चखा लिट्टी-चोखा

Sat, 30 Nov 2024 09:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 30 Nov 2024 09:46 PM IST
सार

Saharsa News: संचिता बसु ने अपनी वेब सीरीज को मिल रहे प्यार के लिए प्रशंसकों का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि लोगों की हमेशा से यह मांग थी कि मैं हिंदी प्रोजेक्ट्स में काम करूं, और अब मैंने उनकी यह शिकायत दूर कर दी है।

विज्ञापन
Bihar: Grand welcome to Saharsa's daughter Sanchita Basu, made headlines with web series Thukra Ke Mera Pyar
अपनी वेब सीरीज के प्रमोशन के दौरान संचिता बसु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड अंतर्गत महादेवमठ की निवासी और उभरती अभिनेत्री संचिता बसु ने ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर अपनी पहली वेब सीरीज ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ से धमाल मचा दिया है। शनिवार को संचिता सिमरी बख्तियारपुर पहुंचीं, जहां प्रशंसकों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन

 
प्रशंसकों का उत्साह चरम पर
सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर संचिता के आते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब नजर आया। स्टेशन परिसर में हर्षोल्लास का माहौल था। वहीं, संचिता बसु ने अपनी वेब सीरीज को मिल रहे प्यार के लिए प्रशंसकों का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि लोगों की हमेशा से यह मांग थी कि मैं हिंदी प्रोजेक्ट्स में काम करूं, और अब मैंने उनकी यह शिकायत दूर कर दी है।
विज्ञापन


यह सीरीज श्रद्धा पासी जयरथ द्वारा निर्देशित है और एक झकझोर देने वाली प्रेम कहानी पर आधारित है। शो में संचिता ने शानविका चौहान का किरदार निभाया है, जो दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीरीज की कहानी और पृष्ठभूमि
वेब सीरीज की कहानी उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें दो किशोरों की प्रेम कहानी दिखाई गई है, जिन्हें जातिगत भेदभाव के चलते अलग होना पड़ता है। फिल्म के हीरो धवल ठाकुर ने कुलदीप का किरदार निभाया है, जो दर्शकों को काफी प्रभावित कर रहा है। धवल, मशहूर अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के भाई हैं।

 
टिकटॉक से पहचान, अब ओटीटी पर धमाल
संचिता बसु ने टिकटॉक के जरिए अपनी पहचान बनाई थी और सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। अब वेब सीरीज के जरिए उन्होंने ओटीटी पर भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। प्रमोशन के दौरान संचिता और धवल पटना भी पहुंचे। जहां उन्होंने तारा मंडल के पास एक ठेले पर लिट्टी-चोखा खाया। उनकी यह सादगी लोगों को बेहद पसंद आई और सोशल मीडिया पर भी चर्चित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed