फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss Ott 3 Finalist Ranvir Shorey clears his statement says I Did Not Say show Is Biased in his vlog

Ranvir Shorey: अरमान मलिक की सलाह पर यूट्यूब पर आए रणवीर शौरी, शो को बायस्ड कहने पर दी सफाई, कहा-उनसे डरता हूं

Tue, 06 Aug 2024 03:54 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 06 Aug 2024 03:54 PM IST
सार

अभिनेता के दिए एक बयान से दर्शकों को ऐसा लग रहा था कि उन्होंने शो में सना मकबूल की जीत के बाद बिग बॉस को पक्षपाती कहा है। उसी पर अपना रुख साफ करते हुए रणवीर वे कहा, ''मुझे लगता है कि मीडिया वालों को बात घुमाने की आदत है।"

विज्ञापन
Bigg Boss Ott 3 Finalist Ranvir Shorey clears his statement says I Did Not Say show Is Biased in his vlog
रणवीर शौरी - फोटो : इंस्टाग्राम ranvirshorey

विस्तार

'बिग बॉस ओटीटी 3' भले ही खत्म हो गया है, लेकिन शो के प्रतियोगी लाइमलाइट में बने हुए हैं। सना ने रैपर नैजी को पछाड़कर विजेता का ताज अपने सिर सजाया है। जहां नैजी रियलिटी शो के फर्स्ट रनर-अप रहें, वहीं रणवीर शौरी 'बिग बॉस ओटीटी 3' के सेकंड रनर-अप बने। अब हाल ही में, रणवीर शौरी भी यूट्यूब पर आ गए हैं और उन्होंने अपना पहला व्लॉग भी शेयर किया है, जिसमें वह अपने दिए बयानों पर सफाई देते नजर आए हैं।
विज्ञापन


यूट्यूब पर आए रणवीर शौरी
अभिनेता द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में, उन्हें अपने प्रशंसकों और बिग बॉस के दर्शकों को टॉप 3 की दौड़ में पहुंचने में मदद करने के लिए धन्यवाद देते हुए देखा जा सकता है। ऐसे समय में जब उनके सोशल मीडिया हैंडल एक्टिव नहीं थे और घर के बाहर उनकी कोई पीआर टीम नहीं थी। उन्होंने आगे कहा कि वह कुछ चीजें स्पष्ट करना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया साक्षात्कारों में अपने एक बयान को स्पष्ट करने के साथ शुरुआत की।
विज्ञापन


बिग बॉस के पक्षपाती होने वाले बयान पर दी सफाई
अभिनेता के दिए एक बयान से दर्शकों को ऐसा लग रहा था कि उन्होंने शो में सना मकबूल की जीत के बाद बिग बॉस को पक्षपाती कहा है। उसी पर अपना रुख साफ करते हुए रणवीर वे कहा, ''मुझे लगता है कि मीडिया वालों को बात घुमाने की आदत है। बिल्कुल हमारे इस साल के विजेता की तरह। मैंने सिर्फ ये कहा था कि मेरे ओपिनियन में उससे कहीं ज्यादा योग्य विजेता हो सकते हैं। मैंने उस लिस्ट में अपने अलावा अरमान, लवकेश, शिवानी, विशाल और चंद्रिका को भी शामिल किया था।''
विज्ञापन
विज्ञापन


सना मकबूल पर साधा निशाना
अभिनेता ने आगे कहा, ''दरअसल बिग बॉस से तो मैं इतना डरता हूं कि अगर उनकी आवाज अभी सुनूं तो अभी खड़ा हो जाऊं और ये डर लाइफ टाइम रहेगा। इसलिए बिग बॉस को पक्षपाती कहने का मेरा इरादा बिल्कुल भी नहीं था। ये गलती मैं कभी नहीं कर सकता।। अगर किसी ने बिग बॉस के खिलाफ जाने की हिम्मत दिखाई है तो वही सना मकबूल हैं जब वह बिग बॉस के खिलाफ गईं और कहा कि वह गलत थे, जब उन्होंने उन पर यह खुलासा करने का आरोप लगाया कि वह बाहर वाली हैं। शायद इसी हिम्मत की वजह से वो जीती भी। मैं उन्हें पूरे दिल से बधाई देना चाहता हूं।"



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed