फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg boss Ott 3 fame Payal Malik hospitalized due to raise in heart beat meet cardiologist

Payal Malik: अरमान मलिक की पहली पत्नी की बढ़ी दिल की धड़कनें, अस्पताल में हुईं भर्ती

Tue, 13 Aug 2024 04:05 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 13 Aug 2024 04:05 PM IST
सार

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम पायल मलिक हृदय गति बढ़ने की वजह से अस्पताल में भर्ती हुई थीं। हालांकि, अब उन्हें छुट्टी मिल चुकी है और वह वापस घर आ चुकी हैं।
 

विज्ञापन
Bigg boss Ott 3 fame Payal Malik hospitalized due to raise in heart beat meet cardiologist
पायल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @payal_malik_53

विस्तार

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की प्रतिभागी रह चुकीं और अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक हास्पिटल में भर्ती हुई थीं। यूट्यूब पर अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका ने एक व्लॉग में  यह जानकारी साझा की है। बिग बॉस के घर में आने के बाद से ही अरमान, पायल और कृतिका सुर्खियों में बने हुए हैं। ये तिकड़ी यूट्यूब पर अपने व्लॉग बनाने के लिए पहचानी जाती। ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में आने के बाद इनके ऊपर बहुविवाह को बढ़ावा देने का भी आरोप लग चुका है। हालांकि, इन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया था और कहा था कि हम बहुविवाह को बढ़ावा बिल्कुल भी नहीं देते हैं। 
विज्ञापन


अस्पताल में क्यों भर्ती हुईं पायल?
कृतिका मलिक ने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह दर्शकों को पायल मलिक के अस्पताल में भर्ती  होने की जानकारी दे रही हैं। कृतिका ने अपने व्लॉग की शुरुआत पायल के बारे में बताते हुए ही की है। उन्होंने बताया कि पायल के दिल की धड़कन बढ़ गई और उनका ब्लड प्रेशर भी लो है। कृतिका ने कहा कि वह कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती थीं, इसलिए वह उन्हें अस्पताल ले आईं। 
विज्ञापन

Rachael Lillis Death: गुम हुई मिस्टी और जेसी की आवाज, 'पोकेमॉन' की वॉइस एक्टर राचेल लिलिस का कैंसर से निधन
विज्ञापन
विज्ञापन


घर लौट चुकी हैं पायल
अस्पताल पहुंचने पर पायल को भर्ती होने की सलाह दी  गई और उनका ईसीजी किया गया। रिपोर्ट में असामान्यताएं दिखाई दी, जिसके बाद, कृतिका ने पायल को दूसरे अस्पताल ले जाने का फैसला किया और उसे हृदय रोग विशेषज्ञ को दिखाया। पायल के साथ अस्पताल में रात बिताने के बाद, कृतिका अगली सुबह घर लौट आईं। अरमान के बारे में बताते हुए कृतिका ने कहा कि वह किसी काम की वजह से दिल्ली गए हैं और वह जल्द ही पायल के पास पहुंचेंगे।

टॉप 5 में पहुंची थीं कृतिका
‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में कृतिका मलिक ने टॉप 5 तक का सफर तय किया था। वहीं, कृतिका पहले ही घर से बेघर हो चुकी थीं। अरमान भी टॉप 5 तक नहीं पहुंच पाए थें। कृतिका, पायल और अरमान का सफर बिग बॉस के घर में काफी विवादों से भरा था, जिसमें मुख्य रूप से विशाल के साथ हुआ विवाद शामिल है। 
Angry Young Men trailer: 'एंग्री यंग मेन' का शानदार ट्रेलर जारी, सलीम-जावेद की सिनेमाई विरासत की दिखी झलक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed