Bigg Boss 20: ‘एक वरदान’, आखिर क्या है इसका मतलब? बिग बॉस 20 के नए टीजर में सलमान खान ने दिया बड़ा हिंट
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 का दूसरा टीजर रिलीज हो गया है और आते ही चर्चा में छा गया है। इस बार शो को लेकर सलमान खान ने एक नया हिंट दिया है। जानिए क्या कुछ है खास।
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
सलमान खान का शो बिग बॉस फिर से चर्चाओं में आ गया है। गुरुवार को मेकर्स ने इसका नया टीजर रिलीज किया है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। जानिए क्या है पूरा मामला।
नए टीजर में बड़ हिंट
इस बार शो को लेकर सलमान खान ने एक नया हिंट दिया है- ‘एक वरदान’। टीजर में सलमान कहते नजर आते हैं कि इस सीजन में कुछ खास होने वाला है, जो किसी की किस्मत बदल सकता है। अब फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर ये ‘वरदान’ क्या है और इससे किसकी जिंदगी बदलेगी?
इस नए क्लू के बाद शो को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। हर कोई जानना चाहता है कि इस बार बिग बॉस 20 में क्या नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा।
10 साल बाद फिर साथ होंगे शाहरुख-सलमान?
बता दें, करीब एक दशक बाद शाहरुख खान और सलमान खान एक बार फिर 'बिग बॉस' के मंच पर साथ नजर आ सकते हैं। इससे पहले साल 2015 में फिल्म 'दिलवाले' के प्रमोशन के दौरान दोनों 'बिग बॉस 9' में साथ दिखाई दिए थे।
कब से शुरू होगा शो?
'बिग बॉस' के छह सीजन सितंबर 2026 से जियो स्टार टेलीविजन नेटवर्क पर शुरू होंगे।