फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   bigg boss kannada 12 house set reopened after dk shivakumar intervention

'बिग बॉस कन्नड़ 12' का घर कराया गया था खाली, अब जाकर हटा बैन; किच्चा सुदीप ने डिप्टी सीएम का किया धन्यवाद

Thu, 09 Oct 2025 08:34 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 09 Oct 2025 08:34 AM IST
सार

Kichcha Sudeepa on Bigg Boss Kannada 12: 'बिग बॉस कन्नड़ सीजन 12' के सेट पर लगे बैन को कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैं। इसी मामले पर अब शो के होस्ट किच्चा सुदीप ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
bigg boss kannada 12 house set reopened after dk shivakumar intervention
किच्चा सुदीप और डीके शिवकुमार - फोटो : एक्स

विस्तार

कर्नाटक में इन दिनों सुपरस्टार किच्चा सुदीप का शो 'बिग बॉस सीजन 12' काफी सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में बिग बॉस कन्नड़ सीजन 12 का घर पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन के चलते सील कर दिया गया था। अब डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार के हस्तक्षेप के बाद शो के सेट को दोबारा खोलने की अनुमति मिल गई है। इस फैसले से शो के होस्ट किच्चा सुदीप ने राहत की सांस ली और उन्होंने सोशल मीडिया पर सरकार और अधिकारियों का आभार जताया।

विज्ञापन


क्या था मामला?
बेंगलुरु के बिदादी इलाके में स्थित जॉलीवुड स्टूडियोज में इस सीजन की शूटिंग चल रही थी। लेकिन कर्नाटक स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (KSPCB) ने हाल ही में स्टूडियो पर छापा मारा और कई पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन पाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक वहां का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बंद पड़ा था और बिना अनुमति जनरेटर का उपयोग किया जा रहा था।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: भतीजे अमाल के आरोपों पर अनु मलिक ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हजार बार झूठ बोलने से वो सच नहीं बन जाता
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बेंगलुरु साउथ डिस्ट्रिक्ट प्रशासन ने पुलिस और KSRP फोर्स की मौजूदगी में स्टूडियो को सील कर दिया। बिजली काट दी गई और बिग बॉस के सभी कंटेस्टेंट्स को ईगलटन रिजॉर्ट शिफ्ट कर दिया गया। वहां उन्हें सख्त निगरानी में रखा गया, मोबाइल और टीवी इस्तेमाल की अनुमति भी नहीं थी।

सरकार की दखलअंदाजी
इस पूरे विवाद के बाद कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार ने दखल दिया। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने बेंगलुरु साउथ डिस्ट्रिक्ट के डिप्टी कमिश्नर को आदेश दिया है कि जॉलीवुड प्रॉपर्टी से सील हटाया जाए ताकि बिग बॉस कन्नड़ 12 की शूटिंग दोबारा शुरू हो सके।
 


डीके शिवकुमार ने यह भी कहा कि, 'पर्यावरण की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, लेकिन मनोरंजन उद्योग को भी समय और अवसर दिया जाएगा ताकि वे सभी नियमों का पालन कर सकें। हमारा लक्ष्य है कि उद्योग आगे बढ़े और पर्यावरण भी सुरक्षित रहे।'

किच्चा सुदीप की प्रतिक्रिया
शो के होस्ट किच्चा सुदीप ने डी के शिवकुमार के ट्वीट पर तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा- 'मैं डीके शिवकुमार सर का समय रहते समर्थन करने के लिए दिल से धन्यवाद करता हूं। साथ ही उन सभी अधिकारियों का भी आभारी हूं जिन्होंने ये माना कि बिग बॉस टीम किसी विवाद का हिस्सा नहीं थी। खासकर नल्पद जी के प्रयासों के लिए आभार।' सुदीप के इस बयान से साफ है कि बिग बॉस की टीम ने इस मुद्दे में पूरी तरह सहयोग किया और अब शो अपने तय समय पर आगे बढ़ेगा।
 

दो बार पहले भी मिली थी चेतावनी
वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्री ईश्वर खांदरे ने बताया कि स्टूडियो को इससे पहले भी दो बार नोटिस भेजा गया था — 8 मार्च और 11 जून 2024 को। इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं किया गया, जिसके चलते सख्त कार्रवाई करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed