फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   anu malik responds to amaal mallik family controversy truth vs lies statement

भतीजे अमाल के आरोपों पर अनु मलिक ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हजार बार झूठ बोलने से वो सच नहीं बन जाता

Thu, 09 Oct 2025 08:03 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 09 Oct 2025 08:03 AM IST
सार

Anu Malik Responds to Amaal Mallik Allegations: 'बिग बॉस 19' में नजर आ रहे अमाल मलिक ने कुछ समय पहले अनु मलिक पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब इसी मामले पर आखिरकार अनु ने प्रतिक्रिया दे दी है। 

विज्ञापन
anu malik responds to amaal mallik family controversy truth vs lies statement
अनु मलिक- अमाल मलिक - फोटो : एक्स

विस्तार

संगीत जगत में मलिक परिवार के भीतर चल रही तनातनी एक बार फिर सुर्खियों में है। मशहूर संगीतकार अनु मलिक ने हाल ही में अपने भतीजे अमाल मलिक द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। ‘बिग बॉस 19’ के घर में नजर आ रहे अमाल ने अपने चाचा पर पिता दब्बू मलिक के करियर को नुकसान पहुंचाने और 2005 की मुंबई बाढ़ के दौरान उन्हें छोड़ देने का आरोप लगाया था। अब अनु मलिक ने इन बातों पर चुप्पी तोड़ते हुए अपनी सफाई दी है।
विज्ञापन


'झूठ चाहे हजार बार बोला जाए, सच नहीं बनता'
'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में अनु मलिक ने अमाल के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'एक झूठ को हजार बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता। इंसान को हर बात पर ऊर्जा बर्बाद नहीं करनी चाहिए।' 64 वर्षीय संगीतकार ने आगे बताया कि उनके पिता सरदार मलिक ने हमेशा सिखाया था कि मन में जहर या द्वेष मत पालो, वरना संगीत कभी शुद्ध नहीं रहेगा।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: निक के नाम की मेहंदी को प्रियंका चोपड़ा ने किया फ्लॉन्ट, पति के साथ शुरू की करवाचौथ की तैयारियां
विज्ञापन
विज्ञापन


अनु ने कहा, 'मेरे पिता कहा करते थे- अगर कोई तुम्हें तकलीफ भी दे, तो उसे अपने दिल में मत बसाओ। तुम्हारी असली ताकत तुम्हारी रचनात्मकता है, जिसे कोई छीन नहीं सकता। मैं जब भी दुखी होता हूं, अपने पियानो के पास बैठता हूं और नई धुन बनाता हूं- यही मेरा जवाब होता है दुनिया के लिए।'

परिवारिक विवादों से दूर, काम पर ध्यान
पिछले कुछ वर्षों में अनु मलिक कई विवादों में घिरे रहे हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने संगीत को प्राथमिकता दी है। वे इन दिनों एक रोमांटिक फिल्म के गानों पर काम कर रहे हैं। अनु ने बताया, 'यह कहानी एक ऐसी लड़की की है जो प्यार और शोहरत के बीच उलझी हुई है। निर्देशक ने मुझसे कहा था कि उन्हें ऐसे गीत चाहिए जो वक्त की कसौटी पर खरे उतरें और वहीं से यह सफर शुरू हुआ।'


'मेरे पास अब भी देने को बहुत कुछ है'
बातचीत के अंत में अनु मलिक ने अपने दिल की बात कही। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है, इंडस्ट्री में उन्हें अभी तक उतनी सराहना नहीं मिली, जितनी मिलनी चाहिए थी। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है, मैं थोड़ा कम इस्तेमाल किया गया हूं। मेरे भीतर आज भी अनगिनत धुनें हैं जो दुनिया तक पहुंचनी बाकी हैं।' अनु मलिक का यह बयान मलिक परिवार में चल रहे मतभेदों के बीच आया है। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम लिए बिना यह स्पष्ट कर दिया कि वे विवादों से ज्यादा अपने संगीत पर ध्यान देना चाहते हैं।

संगीत ही जवाब है हर आरोप का
अनु मलिक बॉलीवुड के उन चंद संगीतकारों में हैं जिन्होंने 90 के दशक से लेकर आज तक कई सुपरहिट गाने दिए हैं। उनके लिए संगीत महज पेशा नहीं, बल्कि एक साधना है। भले ही रिश्तों की दरारें गहरी क्यों न हों, अनु का मानना है कि संगीत ही वह पुल है जो हर टूटे रिश्ते को जोड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed