फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss fame influencer Divya Shinde Arrested Over extortion And accused of assault

बिग बॉस' फेम दिव्या शिंदे गिरफ्तार: रिटायर्ड डॉक्टर पर जानलेवा हमला करने का आरोप, दावा- घर में घुसकर पीटा

Mon, 28 Sep 2026 10:13 AM IST
सुनील मेहरोत्रा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: सुनील मेहरोत्रा Updated Mon, 28 Sep 2026 10:13 AM IST
सार

Bigg Boss fame Divya Shinde Arrest: 'बिग बॉस' फेम दिव्या शिंदे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिव्या पर अपने साथियों के साथ मिलकर एक रिटायर्ड डॉक्टर पर जानलेवा हमला करने का आरोप है।

विज्ञापन
Bigg Boss fame influencer Divya Shinde Arrested Over extortion And accused of assault
दिव्या शिंदे - फोटो : इंस्टाग्राम@sarkar__611

विस्तार

'बिग बॉस मराठी' की पूर्व कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया पर 'सरकार' के नाम से पहचानी जाने वाली इन्फ्लुएंसर दिव्या शिंदे को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिव्या पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पुणे के मोहम्मद वाड़ी इलाके में रहने वाले एक रिटायर्ड सरकारी डॉक्टर के घर में घुसकर उन पर जानलेवा हमला किया और घर में जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने आरोपी दिव्या को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 30 सितंबर तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Bigg Boss fame influencer Divya Shinde Arrested Over extortion And accused of assault
दिव्या शिंदे - फोटो : इंस्टाग्राम@sarkar__611

रिटायर्ड डॉक्टर ने क्या आरोप लगाया?

डॉक्टर विद्याधर गायकवाड़ (63) साल 2021 में पुणे के कैंटोनमेंट अस्पताल से मेडिकल ऑफिसर के पद से रिटायर हुए थे। वे करुणादीप फाउंडेशन नाम के एक सामाजिक संगठन से जुड़े हुए हैं। इस संस्था ने बीते 1 से 3 सितंबर के बीच पुणे के बालगंधर्व रंगमंदिर में 'कला आविष्कार महोत्सव' नाम से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया था। डॉक्टर गायकवाड़ के भाई महेंद्र ने पुलिस को बताया कि इस कार्यक्रम में दिव्या शिंदे को कोई इन्विटेशन नहीं दिया गया था, फिर भी वह वहां बिन बुलाए पहुंचीं और एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर मंच से लोगों को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss fame influencer Divya Shinde Arrested Over extortion And accused of assault
दिव्या शिंदे - फोटो : इंस्टाग्राम@sarkar__611

पांच लाख की मांग का आरोप
पीड़ित परिवार का आरोप है कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद दिव्या शिंदे ने यह दावा करते हुए 5 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी कि उसकी मौजूदगी की वजह से ही इस पूरे इवेंट को पब्लिसिटी मिली है। डॉक्टर विद्याधर ने दबाव में आकर दिव्या को 'गूगल पे'  के जरिए करीब 50 हजार रुपये ट्रांसफर भी कर दिए थे, लेकिन दिव्या का मन इतने से नहीं भरा और वह लगातार बाकी के पैसों के लिए दबाव बनाती रही।

विज्ञापन

जान से मारने की धमकी दी
24 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे दिव्या शिंदे अपने साथी अन्ना धामधरे और कुछ अन्य लोगों के साथ न्याति हाइलैंड्स स्थित डॉक्टर गायकवाड़ के आवास पर पहुंची। वहां पहुंचते ही आरोपियों ने डॉक्टर से 5 लाख रुपये में से बाकी की रकम तुरंत देने को कहा। जब डॉक्टर ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने लकड़ी के डंडे, बेल्ट और धातु के बर्तन से डॉक्टर गायकवाड़ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपियों ने पूरे घर में तोड़फोड़ मचाई और पैसे न देने पर डॉक्टर और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। हमले में गंभीर रूप से घायल डॉक्टर गायकवाड़ को इलाज के लिए ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना के अगले दिन पीड़ित डॉक्टर की शिकायत पर कालेपड़ल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने दिव्या शिंदे को हत्या के प्रयास के मामले में अरेस्ट कर लिया।  पुणे की रहने वाली दिव्या शिंदे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी मशहूर हैं और विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर उनके 10 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें 'सरकार' के नाम से जानते हैं। दिव्या शिंदे 'बिग बॉस मराठी सीजन 6' में बतौर प्रतिभागी शामिल हुई थीं। हालांकि, इसी साल फरवरी में शो के दौरान अपने को-कंटेस्टेंट्स को धमकाने और बदतमीजी करने के आरोपों के चलते उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed