फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 20: yung dsa aka Harsh Machare heated clash with Aman Gandhi In Salman Khan Hosted Show

बिग बॉस 20: अमन गांधी ने छीनी यंग डीएसए की पावर; क्या घर से कट जाएगा रैपर का पत्ता? दोनों में जमकर हुई तकरार

Tue, 22 Sep 2026 01:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 22 Sep 2026 01:14 PM IST
सार

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' काफी रोचक मोड़ पर है। इस वक्त घर के अंदर का माहौल अखाड़े जैसा बना हुआ है। यंग डीएसए और अमन गांधी के बीच जमकर तकरार देखी गई है।

विज्ञापन
Bigg Boss 20: yung dsa aka Harsh Machare heated clash with Aman Gandhi In Salman Khan Hosted Show
अमन गांधी-यंग डीएसए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रियलिटी शो बिग बॉस 20 में प्रतिभागियों के बीच खूब बहस और विवाद देखे जा रहे हैं। कुछ के बीच दोस्ती हुई है तो कुछ एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं देखना चाहते। हाल ही में शो का नया प्रोमो जारी हुआ है। इसमें यंग डीएसए उर्फ हर्ष मछारे और अमन गांधी के बीच तीखी बहस देखी जा सकती है। दरअसल, एक टास्क के बाद अमन गांधी ने यंग की लाइफलाइन छीन ली।

विज्ञापन

यंग और ईशा को नहीं मिला वोट
'बिग बॉस 20' में दो सदस्यों को नॉमिनेट किया गया है। ये दो प्रतिभागी यंग डीएसए और ईशा रिखी हैं। नॉमिनेशन की प्रक्रिया भी थोड़े हटकर अंदाज में हुई। इस बार प्रतिभागियों को उन दो सदस्यों का नाम बताना था, जिन्हें वे नामांकन से बचाना चाहते थे। हर घरवाले ने अपनी पसंद के सदस्य को सुरक्षित किया। मगर, इस दौरान यंग डीएसए और ईशा रिखी को एक भी सेविग वोट नहीं मिला। इसके चलते दोनों नॉमिनेशन लिस्ट में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमन ने कैसे छीनी यंग की लाइफलाइन?
नॉमिनेशन होने के बाद सभी प्रतिभागियों को एक टास्क दिया गया। यह टास्क राशन से जुड़ा था। सबसे जल्दी ‘रूम नंबर 20’ तक पहुंचने वाले सदस्य को खास मौका मिलना था। यह टास्क अमन गांधी ने जीता। वे रूम में सबसे पहले पहुंचे थे। इसके बाद अमन को किसी एक सदस्य की लाइफलाइन छीनने का अधिकार मिला। अमन ने यंग डीएसए की एक लाइफलाइन खत्म कर दी। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


विज्ञापन

क्या गुल्लू की वजह से हुआ खेला?
अमन गांधी ने यंग डीएसए की पावर छीनी, इसके बाद रैपर का गुस्सा फूट पड़ा। दोनों के बीच जमकर तकरार हुई। सामने आए प्रोमो में दोनों एक-दूसरे पर भड़क रहे हैं। वहीं, यह भी देखा जा सकता है कि यंग की पावर कम करने का संकेत गुल्लू ने दिया था। बता दें कि इस सीजन को भी सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। यह शो आप रोज रात नौ बजे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। वहीं, रात साढ़े दस बजे कलर्स टीवी पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed