फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   bigg boss 19 tanya mittal amal mallik friendship dostidaraar nehal chudasama

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल और अमाल मलिक की दोस्ती में दरार, नेहल के वापस आते ही बदला समीकरण

Fri, 26 Sep 2025 04:55 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Fri, 26 Sep 2025 04:55 PM IST
सार

Tanya Mittal-Amaal Mallik: बिग बॉस के घर में रिश्ते अक्सर बनते-बिगड़ते रहते हैं। अब सीजन 19 में तान्या और अमाल मलिक की दोस्ती में भी दरार पड़ती हुई नजर आ रही है।

विज्ञापन
bigg boss 19 tanya mittal amal mallik friendship dostidaraar nehal chudasama
बिग बॉस 19 - फोटो : एक्स

विस्तार

रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा से अपनी ड्रामा, इमोशन और रिश्तों की कहानी को लेकर चर्चा में रहता है। इस बार सुर्खियों में हैं तान्या मित्तल और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक, जिनकी दोस्ती पहले दिन से ही शो की सबसे मजबूत कड़ी मानी जा रही थी। शुरुआत से दोनों ने एक-दूसरे का हर मुश्किल वक्त में साथ दिया। चाहे तान्या का इमोशनल ब्रेकडाउन हो या अमाल का लो मोमेंट- दोनों हमेशा एक-दूसरे का सहारा बने। लेकिन हालिया प्रोमो ने दर्शकों को हैरान कर दिया है, क्योंकि इसमें उनकी दोस्ती पर खिंचाव साफ दिखाई देता है।
विज्ञापन


प्रोमो में दिखा घमासान
मेकर्स द्वारा जारी वीडियो में तान्या और अमाल के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। विवाद की शुरुआत तब हुई जब जीशान ने तान्या से सवाल किया कि उन्होंने कैप्टेंसी टास्क के दौरान गौरव को वोट देने की बात कही थी या नहीं। तान्या ने साफ किया कि उन्होंने केवल मजाक में यह कहा था, लेकिन असल में वोट फरहाना को ही दिया था। इस पर अमाल नाराज हो गए और उन्होंने तान्या से कहा कि उन्हें ऐसे दोस्त नहीं चाहिए जो इस तरह मजाक करें या धमकियों का सहारा लें।
विज्ञापन

 

तान्या फूट-फूट कर रोईं
इस बहस के बाद माहौल इतना बिगड़ा कि तान्या आंसुओं में टूट गईं। वहीं अमाल ने भी गुस्से में कहा कि अगर बहस चिल्लाकर करनी है तो वे भी पीछे नहीं हटेंगे। तान्या की आंखों से बहते आंसू दर्शकों को झकझोर गए। इस दौरान नीलम ने तान्या को संभालने की कोशिश की और उन्हें समझाया कि अमाल उन्हें बहुत मानते हैं। बाद में जब अमाल ने तान्या को रोते देखा तो उन्होंने माफी मांगी और उन्हें शांत किया।

यह खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: अशनीर ग्रोवर को मिला बिग बॉस 19 में शामिल होने का ऑफर, बिजनेसमैन ने खुद शेयर किया स्क्रीनशॉट

गलतफहमियों की वजह
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब घर में नेहल चुड़ासमा की एंट्री हुई। उन्होंने अमाल के सामने तान्या को लेकर कुछ बातें कहीं, जिससे शक और अविश्वास का माहौल बन गया। यही वजह रही कि दोनों के बीच की पारदर्शिता थोड़ी डगमगाती दिखी। हालांकि अंत में मामला सुलझ गया, लेकिन जो गांठ पड़ी, उसने रिश्ते को कमजोर करने का काम जरूर किया।

क्या दोस्ती रहेगी बरकरार?
बिग बॉस का सफर अभी लंबा है और इसमें हर दिन नए ट्विस्ट सामने आते हैं। तान्या और अमाल के बीच का रिश्ता दर्शकों के लिए इमोशन का बड़ा हिस्सा बन चुका है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड्स में दोनों की दोस्ती पहले जैसी मजबूत हो पाएगी या फिर इस गलतफहमी की चिंगारी आगे और भड़क उठेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed