फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg boss 19 new promo released malti farhana argued and baseer nehal in love with each other

बिग बॉस 19 में फिर शुरू हंगामा, तू-तड़ाक पे उतरीं मालती; फरहाना से हुई जोरदार बहस, बसीर-नेहल में हुआ प्यार!

Tue, 21 Oct 2025 02:58 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 21 Oct 2025 02:58 PM IST
सार

Bigg Boss 19: हाल ही में बिग बॉस 19 का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें फरहाना और मालती के बीच जोरदार बहस होती दिखी रही है। इसके अलावा नेहल और बसीर के बीच प्यारभरा पल नजर आ रहा है। देखें। 
 

विज्ञापन
Bigg boss 19 new promo released malti farhana argued and baseer nehal in love with each other
बिग बॉस 19 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बिग बॉस 19 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है रोमांच अपने चरम पर पहुंचता जा रहा है। प्रतियोगियों के बीच आए दिन नोंकझोंक, हाथापाई, कहासुनी हो रही है। आज मंगलवार को शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें फरहाना-मालती किसी बात पर लड़ती दिख रही हैं। वहीं दूसरे प्रोमो में नेहल और बसीर का प्यारभरा अंदाज देखने को मिल रहा है। जानिए क्या नेहल-बसीर में हुआ प्यार। 

विज्ञापन

फरहाना के साथ तू-तड़ाक पर उतरीं मालती
बिग बॉस 19 के नए प्रोमो में मालती चाहर और फरहाना भट्ट किसी बात पर लड़ती दिख रही हैं। मालती ने फरहाना से कहा, ‘हम लोग तुम्हारे ऊपर मजाक बनाते हैं कि तुम्हें कोई भी आसानी से प्रयोग कर लेता है।’ इसके जवाब में फरहाना कहती हैं, ‘कौन करता है ऐसा नाम बोलो।’ फिर मालती ने कहा, ‘इतने देर में तुम्हें पता नहीं चला, मुझे नाम याद नहीं रहता यहां पर कि कौन क्या बोल रहा है।’ इसपर फरहाना ने कहा, ‘यही तुम्हारी दिक्कत है कि तुम्हें कोई चीज याद नहीं रहती फिर तुम अपनी कहानियां बनाती हो।’ इसके बाद मालती फरहाना को कई उदाहरण देते हुए कहती हैं उन्हें कोई कुछ भी बोलता है, तो वो सीधे मान लेती हैं। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)



क्या नेहल और बसीर में हुआ प्यार?
शो का एक और प्रोमो सामने आया है, जिसमें नेहल चुडासमा को बसीर अली के पैर पर सिर रखकर लेटा हुआ देखा जा सकता है। यह देख कुनिका ने कहा, ‘इस पल को एंजाय करो दोस्तों और आगे का सोचो।’ इससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच में नजदीकियां बढ़ गई हैं, लेकिन अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


यह खबर भी पढ़ें: जुबीन गर्ग की मौत मामले की जांच जारी, सिंगापुर के अधिकारियों से मुलाकात करेगी असम पुलिस की एसआईटी-सीआईडी टीम

बिग बॉस 19 के बारे में
बिग बॉस 19 में इस साल की थीम 'घरवालों की सरकार' है। गौरव खन्ना, कुनिका सदानंद, अशनूर कौर, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, बसीर अली, मालती चाहर, नेहल चुडासमा, मृदुल और शहबाज बदेशा सहित लोकप्रिय नाम बिग बॉस ट्रॉफी की दौड़ में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed