बिग बॉस 19 के घर में मचा हंगामा, शहबाज और फरहाना में हुई जोरदार बहस; कुनिका ने नीलम को बताया चमची
Bigg Boss 19: हाल ही में बिग बॉस 19 का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें प्रतियोगियों के बीच जोरदार बहस होती दिख रही है। इसमें शहबाज-फरहाना और कुनिका-नीलम में कहासुनी हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिग बॉस 19 दिन-पे-दिन काफी रोमांचक होता जा रहा है। शो को शुरू हुए डेढ़ महीने से ज्यादा हो चुके हैं। आज सोमवार के दिन शो का नया प्रोमो सामने आया है, जो दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। शहबाज और फरहाना के बीच जोरदार बहस हो रही है। इसके अलावा कुनिका सदानंद और नीलम गिरी के बीच भी जोरदार भिड़ंत देखी जा रही है।
शहबाज और फरहाना में हुई जोरदार बहस
शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें फरहाना भट्ट शहबाज बदेशा से कहती हैं, ‘आप मुझे बोलेंगे, जो चमचे हैं। आप जो मालती के पीछे हमेशा चलते हैं, वो कुछ नहीं है।’ इसपर नीलम की आवाज आती है कि शहबाज मेरा भाई खतरे में है। इसके बाद फरहाना नीलम से कहती हैं, ‘इस तरह से किसी की बहन बनना लानत है।’ फिर शहबाज और नीलम, फरहाना भट्ट को चमची कहती हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
कुनिका ने नीलम को चमची कहा
बिग बॉस 19 का एक और और प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें कुनिका सदानंद कहती हैं, ‘नीलम और तान्या में नीलम चमची बनी हुई हैं।’ इसके बाद फरहाना, अशनूर, नेहल, बसी अली और गौरव खन्ना भी नीलम का ही नाम लेते हैं। फिर अंत में नीलम ने कुनिका को कहा, 'आप मुझे जो-जो दिखती हैं, अगर मैं बोलना चालू करूंगी, तो आप सुन नहीं पाओगी।’ इसके बाद नीलम गिरी को फफक-फफक कर रोते हुए देखा जाता है।
यह खबर भी पढ़ें: अहान पांडे ने अनीत पड्डा के साथ साझा कीं कोल्डप्ले कॉन्सर्ट की तस्वीरें, जन्मदिन से एक दिन पहले यूं किया विश
इस सयय क्या चल रहा बिग बॉस 19 में?
बिग बॉस 19 में इस समय नेहल चुडासमा घरवालों को लीड कर रही हैं। इसके अलावा आपको बताते चलें कि इस वीकएंड वार पर जीशान कादरी भी घर से बाहर हो गए हैं।