फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   bigg boss 19 malti chahar brother deepak chahar feels proud tanya mittal brother

'आप मालती चाहर के भाई हैं ना?', 'बिग बॉस 19' में जाते ही दीपक ने बहन पर जताया गर्व, दोनों की दिखी मस्ती

Fri, 21 Nov 2025 11:07 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Fri, 21 Nov 2025 11:07 PM IST
सार

Malti Chahar Brother Deepak Chahar in Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' में मालती चाहर के भाई दीपक चाहर पहुंचे हैं, जिन्होंने घर में जाते ही बहन पर गर्व किया है। क्या कहा है दीपक ने, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
bigg boss 19 malti chahar brother deepak chahar feels proud tanya mittal brother
दीपक चाहर-मालती चाहर - फोटो : एक्स

विस्तार

बिग बॉस 19 का फैमिली वीक जितना भावुक पलों से भरा है, उतना ही मनोरंजक भी। इस बार घर में एंट्री हुई टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर की और उनके आते ही माहौल हंसी, इमोशन और भाई-बहन की प्यारी नोकझोंक से भर गया। शो में बहन मालती चाहर को सपोर्ट करने आए दीपक ने ऐसे खुलासे किए, जिन्होंने दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान ला दी।
विज्ञापन


दीपक का 'गर्व' वाला पल
एपिसोड के नए प्रोमो में दीपक चाहर घरवालों के साथ बैठकर बातचीत करते दिखाई दिए। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि बाहर लोग उनसे क्रिकेट या उनकी परफॉर्मेंस के बारे में नहीं, बल्कि मालती के बारे में बात करते हैं। कई लोग उन्हें रोककर कहते हैं- 'हम मालती को बिग बॉस में देख रहे हैं।' दीपक ने यह भी बताया कि हाल ही में एक छोटी बच्ची उनसे आकर बोली- 'आप मालती चाहर के भाई हैं ना?'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)




यह सुनते ही दीपक की आंखों में गर्व दिखा। उन्होंने कहा कि पहले लोग मालती को ‘दीपक की बहन’ कहते थे, लेकिन अब उल्टा हो गया है और यही उनके लिए सबसे बड़ी खुशी है। घरवालों ने भी तालियां बजाकर इस पल को सेलिब्रेट किया।

दीपक को देख हैरान हुईं मालती 
जैसे ही दीपक घर में दाखिल हुए, मालती उन्हें देखकर हैरान रह गईं। वो गार्डन एरिया में सो रही थीं, और दीपक ने आकर उन्हें जगाया। यह भाई-बहन का मिलन फैन्स के लिए बेहद भावुक पल था। लेकिन अगले ही मिनट दीपक ने अपनी मस्ती शुरू कर दी- 'उन्होंने मजाक में कहा कि मालती ने कभी उनके लिए खाना नहीं बनाया और इस बार उनकी एंट्री का असली मकसद है “मालती से खाना बनवाना!' उनकी यह खिंचाई घरवालों को खूब भायी।'

मालती ने भाई के लिए किए कई त्याग
शो के पहले ही एक एपिसोड में मालती ने बताया था कि उनका परिवार पूरी तरह क्रिकेट-फोकस्ड था और उन्होंने दीपक के करियर के लिए कई त्याग किए हैं। अब जब दीपक पूरी दुनिया में पहचान बना चुके हैं और उनकी बहन बिग बॉस 19 में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं, तो यह रिश्ता एक खूबसूरत मुकाम पर नजर आता है।

फैन्स के लिए फैमिली वीक बना हाईलाइट
दीपक के अलावा इस हफ्ते और शहबाज बदेशा के पिता भी घर में एंट्री करेंगे। 7 कंटेस्टेंट बचे हैं और फिनाले करीब है, ऐसे में परिवार का ये साथ गेम को और रोमांचक बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed