फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg boss 19 first weekend vaar salman khan will interact to contestants

Big Boss 19: आज शनिवार को होगा ‘बिग बॉस 19’ का वीकएंड वार, घरवालों की अटकी सांस; किसपर गिरेगी गाज?

Sat, 30 Aug 2025 10:06 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 30 Aug 2025 10:06 AM IST
सार

Bigg Boss 19 Weekend War: आज शनिवार के दिन बिग बॉस 19 में वीकएंड वार होगा, जिसका दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। 

विज्ञापन
Bigg boss 19 first weekend vaar salman khan will interact to contestants
बिग बॉस 19 - फोटो : एक्स

विस्तार

पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। अभी शो को शुरू हुए कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन कंटेस्टेंट के बीच जोरदार झड़प और नोंक-झोंक देखने को मिल रही है, जो दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। आज शनिवार के दिन बिग बॉस 19 शो के होस्ट सलमान खान वीकएंड वार पर प्रतियोगियों से मुखातिब होंगे और उनकी खबर लेंगे। अब देखना होगा कि किस कंटेस्टेंट पर गिरती है गाज। 

विज्ञापन

वीकएंड वार में होगा सबका हिसाब
बिग बॉस में वीकएंड वार का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार बिग बॉस 19 ये पहला वीकएंड वार होने वाला है, जो आज 30 अगस्त यानी शनिवार को होगा। इसमें अभिनेता और शो होस्ट सलमान खान पूरे हफ्ते का लेखा-जोखा देंगे कि किसने क्या किया। आपको बताते चलें कि ये हफ्ता काफी रोमांचक रहा और कंटेस्टेंट के बीच जोरदार कहासुनी देखने को मिली। इस दौरान सफाई करने और खाने को लेकर काफी गहमागहमी हुई। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Ahaan Panday: इंडस्ट्री में काम पाने के लिए रील बनाते थे अहान, बोले- ‘मैं असल में वैसा बिल्कुल नहीं हूं’

विज्ञापन
विज्ञापन


मृदुल और तान्या मित्तल ने खींचा सबका ध्यान
बीते दिन बिग बॉस 19 शो के वीकएंड वार का प्रोमो जारी किया गया। इसमें मृदुल तिवारी डांस करते दिख रहे थे, तो वहीं सिंगर अमाल मलिक को सलमान खान ने सरप्राइज के तौर पर उनकी गर्लफ्रेंड को शो में बुलाया। इस सप्ताह घर से बाहर होने के खतरे का सामना करने वाले नामांकित प्रतियोगियों में अभिषेक, गौरव खन्ना , नतालिया जानोसजेक, नीलम गिरी, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल और जीशान क्वाड्री शामिल हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ये वीकएंड वार किसके लिए खतरा साबित होता है।


बिग बॉस 19 के बारे में

सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस के 19वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। प्रतियोगियों की बात करें, तो इनमें अश्नूर कौर, जीशान कादरी, तान्या मित्तल, नगमा मिराजकर, अवेज दरबार, नेहल चुडासमा, अभिषेक बजाज, बसीर अली, गौरव खन्ना, नतालिया जानोसजेक, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, नीलम गिरी, कुनिका सुदानंद, अमाल मलिक और मृदुल तिवारी जैसे नाम शामिल हैं। बिग बॉस का यह शो रात 9 बजे जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग कर रहा है और रात 10.30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed