फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ahaan Panday Reveals Why He Made His Videos On Instagram Says He Is Very Different In Real Life

Ahaan Panday: इंडस्ट्री में काम पाने के लिए रील बनाते थे अहान, बोले- ‘मैं असल में वैसा बिल्कुल नहीं हूं’

Sat, 30 Aug 2025 09:18 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 30 Aug 2025 09:18 AM IST
सार

Saiyaara Star Ahaan Panday: ‘सैयारा’ से रातों-रात स्टार बने अहान पांडे ने अब अपनी पहले की जिंदगी और इंस्टाग्राम पर वाली पर्सनैलिटी को लेकर बात की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।

विज्ञापन
Ahaan Panday Reveals Why He Made His Videos On Instagram Says He Is Very Different In Real Life
अहान पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम-@ahaanpandayy

विस्तार

अहान पांडे अपनी पहली फिल्म ‘सैयारा’ से स्टार बन गए। फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की। यही कारण है कि फिल्म के दोनों लीड एक्टर्स अहान पांडे और अनीत पड्डा युवाओं के बीच नई सेंसेशन बन गए। फिल्म के प्रमोशन के दौरान निर्देशक मोहित सूरी ने अहान को टिकटॉकर बताया था। अब अहान ने फिल्म के रिलीज से पहले अपनी इंस्टाग्राम वाली पर्सनैलिटी को लेकर बात की।

विज्ञापन

मैं जैसा इंस्टाग्राम पर था, असल में वैसा नहीं था
द हॉलीवुड रिपोर्टर के साथ बातचीत के दौरान अहान ने कहा कि जब मैं इंस्टाग्राम पर सक्रिय था, तो उस पर मेरा व्यक्तित्व वैसा नहीं था जैसा मैं असल में था। यह वैसा था जैसा मुझे लगता था कि फिल्म बिरादरी का ध्यान आकर्षित करने के लिए मुझे बनना होगा, ताकि मुझे काम मिल सके। यह एक ऐसा व्यक्तित्व है जिसे मैंने अपनाया।

विज्ञापन

‘कृष’ के किरदार जैसे ऑडिशन नहीं देते थे अहान
‘सैयारा’ के अपने किरदार कृष के बारे में बात करते हुए अहान पांडे ने आगे कहा, “यह ऐसा किरदार नहीं है जिसके बारे में मैंने सोचा था कि मैं करूंगा। मैं जो ऑडिशन देता था वह ज्यादा सॉफ्ट, मजेदार, एनर्जी और पॉजिटिविटी से भरपूर पड़ोस के लड़के जैसा होता था। आप कृष को पड़ोस में नहीं चाहते।”

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Ahaan Panday: पांडे परिवार के गणपति सेलिब्रेशन से नदारद दिखे अहान, 'सैयारा' स्टार को लेकर फैंस ने पूछे सवाल

म्यूजिकल लव स्टोरी है ‘सैयारा’
बात करें अहान की पहली फिल्म ‘सैयारा’ की तो मोहित सूरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म एक म्यूजिकल लव स्टोरी है। फिल्म से अनीत पड्डा ने भी बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक सरप्राइज हिट बनी और अब इसकी गिनती ब्लॉकबस्टर फिल्म में होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed