फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   bigg boss 19 double faced contestants tanya mittal amaal mallik neelam gaurav khanna mridul tiwari

बिग बॉस 19 में 'डबल ढोलकी' बन घूम रहे यह कंटेस्टेंट्स, फैंस ने इस कंटेस्टेंट को बताया सबसे दोगला

Mon, 27 Oct 2025 04:29 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 27 Oct 2025 04:29 PM IST
सार

Bigg Boss 19 Double Faced Contestants: 'बिग बॉस 19' में कई कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जिनकी गेम सिर्फ पीठ पीछे अपने दोस्तों की बुराई करना है। ऐसे ही कुछ कंटेस्टेंट्स को बाहर से देख रहे दर्शक दोगले कंटेस्टेंट्स का टैग दे रहे हैं। 

विज्ञापन
bigg boss 19 double faced contestants tanya mittal amaal mallik neelam gaurav khanna mridul tiwari
बिग बॉस 19 - फोटो : एक्स

विस्तार

टीवी का सबसे विवादित और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 इस वक्त जबरदस्त सुर्खियों में है। हर सीजन की तरह इस बार भी घर के अंदर गठजोड़, झगड़े और दोस्ती के बीच कई चेहरे अपने असली रंग दिखा रहे हैं। लेकिन इस बार दर्शकों की नजर खासतौर पर उन कंटेस्टेंट्स पर है जो एक तरफ दोस्ती का नाटक कर रहे हैं और दूसरी तरफ उन्हीं दोस्तों के पीछे चुगली करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन्हें अब 'डबल ढोलकी' का टैग दिया जा रहा है।

विज्ञापन

bigg boss 19 double faced contestants tanya mittal amaal mallik neelam gaurav khanna mridul tiwari
अमाल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम-@amaal_mallik
अमाल मलिक
सिंगर अमाल मलिक ने अब तक अपने बर्ताव और झगड़ों के चलते शो में काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनके घर में कई दोस्त मौजूद हैं लेकिन जितना मान और सम्मान उन्हें घर के अंदर मिल रहा है उतनी ही बैशिंग उन्हें घर के बाहर मिल रही है। चाहे उनका शो में मौजूद कंटेस्टेंट कुनिका के फ्लॉप करियर पर कमेंट करना हो या फिर फरहाना भट्ट की मां को बी-ग्रेड कहना, अमाल को शो के होस्ट सलमान से भी कई बार डांट पड़ चुकी है। अमाल को कई लोग सोशल मीडिया पर डबल ढोलकी का टैग दे रहे हैं क्योंकि वो अब तक शो में खुद अपने दोस्तों के भी पीठ के पीछे कमेंट्स करते हुए नजर आ चुके हैं। इतना ही नहीं शो के सबसे बड़े दोगले का खिताब भी लोग उन्हीं को दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

bigg boss 19 double faced contestants tanya mittal amaal mallik neelam gaurav khanna mridul tiwari
नीलम गिरी और अमाल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम
नीलम गिरी
भोजपुरी एक्ट्रेस और डांसर नीलम गिरी भी पहले ही दिन से काफी लाइमलाइट लूट रही हैं। नीलम को लेकर भी ज्यादातर दर्शकों की यही राय बन रही है कि वो दोहरे मापदंड रखती हैं क्योंकि वो कई बार शो में मौजूद अपनी ही बेस्ट फ्रेंड तान्या की पीठ पीछे उनकी बुराई करते हुए नजर आई हैं। नीलम को अभी तक इसके लिए किसी ने कॉल आउट तो नहीं किया है लेकिन बाहर से शो देख रहे लोगों को उनका ये बर्ताव बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है। 

विज्ञापन

bigg boss 19 double faced contestants tanya mittal amaal mallik neelam gaurav khanna mridul tiwari
मृदुल तिवारी - फोटो : एक्स
मृदुल तिवारी
यूपी के रहने वाले मृदुल तिवारी की गेम भले ही उच्च दर्जे की फिलहाल नजर ना आ रही हो लेकिन वो शो में कई बार इधर की उधर करते हुए नजर आ चुके हैं। मृदुल कई बार एक की चार बात बनाते हुए भी नजर आ चुके हैं। हाल ही में उन्होंने तान्या की बात को अपने अंदाज में तोड़-मरोड़ के पेश किया था जिसके बाद घर में खूब बवाल हुआ था। 

bigg boss 19 double faced contestants tanya mittal amaal mallik neelam gaurav khanna mridul tiwari
शहबाज बदेशा-शहनाज गिल-सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
शहबाज बदेशा 
शहनाज गिल के भाई शहबाज वैसे तो शो में फनी बातें करके लोगों को एंटरटेन करने के मकसद से शो में गए हैं लेकिन कभी कभी वो भी अपनी राह से भटक जाते हैं। अब तक कई मौकों पर शहबाज ने भी ऐसी बातें बोली हैं जो लोगों को एंटरटेनिंग कम और इरिटेट करने वालीं ज्यादा लगी हैं। शहबाज बदेशा को भी कुछ लोग दोगला बोल रहे हैं क्योंकि वो एक दिन किसी के दोस्त होते हैं और अगले ही दिन उसी दोस्त से लड़ाई कर लेते हैं। 

bigg boss 19 double faced contestants tanya mittal amaal mallik neelam gaurav khanna mridul tiwari
गौरव खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
गौरव खन्ना
टीवी अभिनेता गौरव खन्ना को पहले दिन से ही लोग एक ऐसे कंटेस्टेंट के तौर पर देख रहे हैं, जो अपने बारे में बहुत कम ही बात करता है लेकिन दूसरों के बारे में सबकुछ जानना चाहता है। कई बार गौरव के इस बर्ताव को लेकर वीकेंड का वार पर भी उनसे सवाल हो चुका है। हालांकि अब तक कई मौकों पर गौरव अपने दोस्त यानी अशनूर कौर, अभिषेक बजाज, फरहाना भट्ट के बारे में बुराई करते हुए साफ तौर पर नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed