फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 18 wildcard contestant digvijay rathee ex girlfriend Unnati Tomar faces hate on social media

Bigg Boss 18: दिग्विजय से ब्रेकअप के बाद पूर्व प्रेमिका को मिल रही नफरत! उन्नति का छलका दर्द

Mon, 25 Nov 2024 05:44 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 25 Nov 2024 05:44 PM IST
सार

Bigg Boss 18:  ‘बिग बॉस 18’ के वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी दिग्विजय सिंह राठी की पूर्व प्रेमिका उन्नति ने एक पोस्ट साझा करते हुए खुलासा किया कि दिग्विजय से ब्रेकअप के बाद उन्हें लोगों की नफरत का सामना करना पड़ रहा है। आइए जानते हैं पूरे मामले को विस्तार से…
 

विज्ञापन
Bigg Boss 18 wildcard contestant digvijay rathee ex girlfriend Unnati Tomar faces hate on social media
उन्नति तोमर - फोटो : इंस्टाग्राम @unnatitomarrr

विस्तार

‘बिग बॉस 18’ के वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी दिग्विजय सिंह राठी ने हाल ही में उन्नति तोमर के साथ अपने ब्रेकअप की घोषणा की। दिग्विजय ने एक हालिया एपिसोड में यह भी खुलासा किया कि शो में आने से पहले वह उन्नति से यह साफ करके आए थे कि उनका रिश्ता खत्म हो चुका है। अब उन्नति ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए साझा किया है कि इसके लिए उन्हें गाली और नफरत मिल रही है। आइए जानते हैं उन्नति ने क्या कहा?
विज्ञापन


उन्नति को मिल रही नफरत
दिग्विजय सिंह की पूर्व प्रेमिका उन्नति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया कि उन्हें लोगों से गाली और नफरत मिल रही है। उन्होंने  लिखा, "लोगों द्वारा मुझे गाली देने और हर संभव तरीके से नफरत फैलाने का 35वां दिन, सिर्फ इसलिए, क्योंकि मैंनें उन्हें सच बताया, उनका भ्रम तोड़ा और दूसरों की तरह रोई नहीं कि मैं अभी भी उस व्यक्ति के साथ रहना चाहती हूं और अपना जीवन जीना चाहती हूं।"
विज्ञापन

Celebrities Happy Marriage Secret: दीपिका से लेकर शाहरुख तक, जानिए क्या है सितारों की खुशहाल शादी का राज
विज्ञापन
विज्ञापन


साझा किया था क्रिप्टिक पोस्ट
दिग्विजय के टीवी पर ब्रेकअप की घोषणा करने के बाद, उन्नति ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक नोट साझा किया था। उन्होने अपनी स्टोरी पर पुरानी तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा, "जय श्री कृष्ण। दुनिया क्या सोचती है मुझे मतलब नहीं। तुम तो सब जानते हो ना, कान्हा।"

उन्नति ने की थी ब्रेकअप की घोषणा
‘स्प्लिट्सविला 5’ में दिग्विजय का लव कनेक्शन रहीं उन्नति ने अपने ब्रेकअप की घोषणा करते हुए एक नोट साझा किया था। इस नोट में उन्होंने प्रशंसकों से कहा था कि वह उन्हें ‘दिग्नति’ के नाम से अब ना पुकारे, वह ‘बिग बॉस 18’ में दिग्विजय का समर्थन नहीं कर रही हैं। 
Aish-Abhishek: तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या पर बोले अभिषेक, कहा- मैं काम करता हूं और वो बेटी संभालती हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed