फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 18 salman khan slams karanveer mehra for not taking stand against shilpa shirodkar

Bigg Boss 18: इतने महान थे तो पहले वाली के साथ क्यों नहीं निभाया…सलमान खान ने करणवीर को लगाई फटकार

Sun, 01 Dec 2024 02:17 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 01 Dec 2024 02:17 AM IST
सार

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ के हालिया एपिसोड में अपना स्टैंड ना लेने पर करणवीर मेहरा को सलमान खान ने फटकार लगाई। अभिनेता ने उनसे पूछा, क्या वह ये सब ‘महान’ दिखने के लिए कर रहे हैं?

 

विज्ञापन
Bigg Boss 18 salman khan slams karanveer mehra for not taking stand against shilpa shirodkar
सलमान खान ने करणवीर को लगाई फटकार - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

‘बिग बॉस’ के घर का इतिहास रहा है कि यहां झूठे और मतलब के रिश्ते ज्यादा दिन नहीं टिक पाते। हर सीजन में घर के अंदर कई नए रिश्ते बनते हैं और बिगड़ते भी है। यह सिलसिला पहले सीजन से चला आ रहा है। हर बार घर के प्रतिभागियों को रियलिटी चेक मिलता है। ‘बिग बॉस 18’ में भी यही हो रहा है। वीकेंड के वार पर सलमान खान ने करणवीर मेहरा और शिल्पा के रिश्ते को लेकर करण को काफी फटकार लगाई है। आइए जानते हैं पूरे मामले को…
विज्ञापन


करणवीर को सलमान ने लगाई फटकार
‘बिग बॉस 18’ के घर में करण वीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर भले ही सबसे अच्छे दोस्त रहे हों, लेकिन कई मौकों पर शिल्पा शिरोडकर का करण के लिए खड़ा न होना कुछ ऐसा है जिसे शो के प्रशंसक और होस्ट सलमान खान देख-देखकर थक चुके हैं। शिल्पा द्वारा बार-बार करण का साथ ना देने के बाद भी वह स्टैंड नहीं ले रहे हैं। अब शो के होस्ट सलमान खान ने हालिया एपिसोड में अभिनेता को इसके लिए फटकार लगाते हुए देखा गया।
विज्ञापन

Govinda And Krushna: जब गोविंदा के गले लगे कृष्णा अभिषेक, अभिनेता बोले- हल्के में लेकर मामा बना रहे हो क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन


करण की जगह ईशा को चुना टाइम गॉड
कुछ एपिसोड पहले जब शिल्पा शिरोडकर ने टाइम गॉड टास्क में करण वीर मेहरा की जगह ईशा सिंह को चुना तो अभिनेता ने अपनी पीड़ा व्यक्त की। करण की हरकतों पर सवाल उठाते हुए, होस्ट सलमान खान ने उनसे अभिनेत्री के खिलाफ प्रतिक्रिया न करने और स्टैंड न लेने के पीछे का कारण पूछे।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)



सलमान ने पूछे तीखे सवाल
हालिया एपिसोड में सलमान खान ने करणवीर से तीखे सवाल पूछे। अभिनेता ने पूछा कि क्या उनके स्टैंड न लेने के पीछे का कारण यह है कि वह 'महान' दिखना चाहते हैं? सलमान ने आगे कहा, "अगर तुम इतने महान थे तो पहले वाली के साथ क्यों नहीं निभाया?" इससे पहले एक एपिसोड में गेस्ट के तौर पर आई हिना खान ने भी करणवीर को शिल्पा के साथ उनके रिश्ते को लेकर चेताया था।
Pushpa 2: तय समय से पहले रिलीज होगी 'पुष्पा 2', इस दिन इतने बजे दिखाया जाएगा अल्लू अर्जुन की फिल्म का पहला शो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed