फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 18 Rajat Dalal and Shrutika Arjun have been jailed by Vivian Dsena Get Control Over Ration

Bigg Boss 18: सलाखों के पीछे रजत और श्रुतिका, मिला विशेष अधिकार, क्या बढ़ेगा घर के अंदर तनाव?

Fri, 01 Nov 2024 02:39 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 01 Nov 2024 02:39 AM IST
सार

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ के हालिया एपिसोड में रजत और श्रुतिका को जेल भेज दिया गया। हालांकि, उन्हें एक विशेषाधिकार भी मिला, जिसके चलते वह घर के राशन पर नियंत्रण पा गए हैं।
 

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Rajat Dalal and Shrutika Arjun have been jailed by Vivian Dsena Get Control Over Ration
रजत दलाल और श्रुतिका अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम @rajat_9629 और @shrutika_arjun

विस्तार

‘बिग बॉस 18’ दर्शकों के मनोरंजन में कोई कमी नहीं छोड़ना चाह रहा है। निर्माता शो में तरह-तरह के ट्विस्ट एंड टर्न लाने के प्रयास में लगे हुए हैं। घर के अंदर के प्रतियोगी भी निर्माताओं की इसमें भरपूर मदद कर रहे हैं। शो के अंदर कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। कुछ रिश्ते बन रहे हैं तो कुछ बिगड़ रहे हैं। अब एक टास्क के दौरान  रजत और श्रुतिका को अन्य प्रतियोगियों के द्वार जेल में भेज दिया गया है। साथ ही उन्हें एक विशेषाधिकार भी प्राप्त हुआ है। आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी को…
विज्ञापन


विवियन बने नए ‘टाइम गॉड’
इस साल शो में 'टाइम गॉड' के थीम पर पेश किया गया है। जिसके चलते कल के एपिसोड में, विवियन डीसेना को नया टाइम गॉड बनाया गया। विवियन को नया टाइम गॉड बनने के लिए करण वीर मेहरा के खिलाफ खड़ा किया गया था।
विज्ञापन

Bigg Boss 18: बिग बॉस बढ़ाएंगे घरवालों की मुश्किलें, होगी ‘वाइल्ड कार्ड एंट्री’, जानें कौन हैं वो?
विज्ञापन
विज्ञापन


रजत और श्रुतिका को जेल भेजने का लिया फैसला

विवियन जैसे ही नए ‘टाइम गॉड’ बने उन्हें बिग बॉस द्वारा जेल में भेजने के लिए दो प्रतियोगियों को नॉमिनेट करने के लिए कहा गया। अभिनेता को कुछ प्रतियोगियों से बात करते हुए और उनके विचारों पर चर्चा करते हुए देखा गया। हालांकि, इस सब के अंत में, उन्होंने श्रुतिका और रजत को जेल भेजने का फैसला किया। 

रजत ने बताया अपना डर
रजत को जब जेल भेजने का फैसला किया गया, तब उन्होंने अपने डर को जताया, क्योंकि वह वास्तविक जीवन में भी इसका अनुभव कर चुके हैं। हालांकि,  विवियन, रजत और श्रुतिका दोनों को सलाखों के पीछे भेजने के अपने फैसले पर अड़े रहे और उन्होंने उन्हें नॉमिनेट किया। श्रुतिका और रजत जेल तो चले गए, लेकिन उन्हें एक विशेषाधिकार भी दिया गया। उन्हें घर के राशन पर नियंत्रण दिया गया। अब यह दोनों तय करेंगे की घर में कितना राशन दिया जाएगा? इससे घर के सदस्यों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है।
Priyanka Chopra: लंदन में ‘देसी गर्ल’ प्रियंका ने मनाई दिवाली, निक जोनस भी भारतीय परिधान में आए नजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed