Bigg Boss 18: बिग बॉस बढ़ाएंगे घरवालों की मुश्किलें, होगी ‘वाइल्ड कार्ड एंट्री’, जानें कौन हैं वो?
‘बिग बॉस 18’ धीरे-धीरे दर्शकों का प्रिय बनता जा रहा है। घर के अंदर नए समीकरण बन और बिगड़ रहे हैं। करण वीर मेहरा और चुम दरंग की ईशा से बढ़ती नजदीकियां, अविनाश और एलिस की दोस्ती और भी बहुत कुछ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाइल्ड कार्ड की एंट्री पक्की
जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है निर्माता प्रतियोगियों के लिए इसे और चुनौतीपूर्ण बनाने की तैयारी में हैं। इस सिलसिले में उन्होंने अपना पहला कदम उठा लिया है। निर्माताओं ने घर के अंदर वाइल्ड कार्ड एंट्री को भेजने की पूरी तैयारी कर ली है। बिग बॉस 18 के आज रात के एपिसोड के बाद जारी किए गए प्रोमो में दर्शकों को पहले वाइल्ड कार्ड एंट्री की एक झलक दिखाई गई।
Priyanka Chopra: लंदन में ‘देसी गर्ल’ प्रियंका ने मनाई दिवाली, निक जोनस भी भारतीय परिधान में आए नजर
आखिर कौन है ये वाइल्ड कार्ड एंट्री?
निर्माताओं ने वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी की चेहरा प्रोमो में छिपाए रखा, लेकिन उनके प्रशंसक उन्हें जल्द ही पहचान गए। यह कोई और नहीं ‘स्प्लिट्सविला 15’ से पहचान बनाने वाले दिग्विजय सिंह राठी हैं।
वीकेंड का वार पर लेंगे एंट्री
दिग्विजय, स्प्लिट्सविला से काफी मशहूर हुए। वह वीकेंड का वार एपिसोड के बाद शो में प्रवेश करते हुए दिखाई देंगे। बिग बॉस 18 में दिग्विजय की एंट्री से शो के प्रतिभागियों को हैरान कर देगी। शो की बात की जाए तो पिछले कुछ एपिसोड में ‘बिग बॉस 18’ में दो दोस्त करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना को एक दूसरे के खिलाफ लड़ते हुए देखा गया। वहीं, दूसरी तरफ करण वीर मेहरा की चुम दरंग के साथ बढ़ती नजदीकियां भी चर्चा का विषय है।
Vidya Balan Movies: इन कॉमेडी फिल्मों में भी जलवा बिखेर चुकी हैं विद्या बालन, सिनेमाघरों में जमकर गूंजे ठहाके
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.