फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 18 grand finale Winner announced karanveer mehra won salman khan show trophy vivian became runner up

Bigg Boss 18 Winner: करणवीर मेहरा ने विवियन को चटाई धूल, ट्रॉफी के साथ झटके इतने रुपये

Mon, 20 Jan 2025 12:47 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 20 Jan 2025 12:47 AM IST
सार

Bigg Boss 18 Winner: ‘बिग बॉस 18’ के विजेता की घोषणा हो चुकी है। 18वें सीजन का खिताब करणवीर मेहरा के सिर सज चुका है। 'खतरों के खिलाड़ी 14' जीतने के बाद करणवीर ने बिग बॉस की ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली है। 

विज्ञापन
Bigg Boss 18 grand finale Winner announced karanveer mehra won salman khan show trophy vivian became runner up
करणवीर मेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

‘बिग बॉस 18’ के विजेता की घोषणा हो चुकी है। 18वें सीजन का खिताब करणवीर मेहरा के सिर सज चुका है। बिग बॉस के इस सीजन में उन्होंने एक शानदार सफर तय किया और फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहें। बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ करण को 50 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली है। सलमान खान ने जैसे ही करणवीर का हाथ उठाते हुए उनका नाम लिया वह खुशी से झूम उठे। इस सीजन में कुल 23 प्रतिभागियों के बीच मुकाबला था, जिसमें करण ने जीत हासिल की।  इससे पहले करणवीर ‘खतरों के खिलाड़ी’ शो को भी जीत चुके हैं। अब उन्होंने बिग बॉस की ट्रॉफी भी अपने नाम की है। 

विज्ञापन

Bigg Boss 18 grand finale Winner announced karanveer mehra won salman khan show trophy vivian became runner up
करणवीर मेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम

पहले रनर अप बने विवियन डीसेना
शो में कलर्स के लाडले के नाम से फेमस विवियन डीसेना पहले रनर अप रहे। शो में अक्सर करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना एक दूसरे के आमने-सामने नजर आए। अंत में फिनाले में भी बिग बॉस की ट्रॉफी के लिए दोनों के बीच ही मुकाबला हुआ और करण ने बाजी मार ली।


इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: 'बिग बॉस 18' फिनाले: आमिर ने चेक किया सलमान का फोन, खोल दी सारी पोल

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 18 grand finale Winner announced karanveer mehra won salman khan show trophy vivian became runner up
करणवीर मेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम

टॉप 5 में पहुंचे ये प्रतिभागी

बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में पहुंचने के लिए छह प्रतिभागियों को चुना गया था। जिसमें करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना, चुम दरंग, ईशा सिंह, रजत दलाल और अविनाश मिश्रा शामिल थे। बारी-बारी से सभी प्रतिभागी बाहर आते गए। छठे नंबर पर ईशा सिंह घर से बेघर हुईं। पांचवें स्थान पर चुम दरांग का पत्ता कटा, चौथे नंबर पर अविनाश मिश्रा बाहर हुए और तीसरे स्थान पर रजत दलाल का पत्ता कटा। जिसके बाद ट्रॉफी के सिर्फ दो दावेदार करण और विवियन रह गए।


इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 18 Finale: सलमान की लेटलतीफी से परेशान हुए अक्षय कुमार, 'बिग बॉस 18' के सेट से बिना शूटिंग किए लौटे

विज्ञापन

Bigg Boss 18 grand finale Winner announced karanveer mehra won salman khan show trophy vivian became runner up
करणवीर मेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम

‘खतरों के खिलाड़ी’ की ट्रॉफी भी कर चुके हैं अपने नाम
करणवीर मेहरा ‘बिग बॉस 18’ की ट्रॉफी अपने नाम करने से पहले 'खतरों के खिलाड़ी 14' की ट्रॉफी भी जीत चुके हैं। 'खतरों के खिलाड़ी 14' जीतने के साथ उन्हें 20 लाख रुपये प्राइज मनी भी मिली थी। 

Bigg Boss 18 grand finale Winner announced karanveer mehra won salman khan show trophy vivian became runner up
करणवीर मेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम

कौन हैं करणवीर मेहरा?
करण वीर मेहरा टीवी की दुनिया के जाने माने कलाकार हैं। वह कई शोज में अपने अभिनय का जादू भी बिखेर चुके हैं। अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में आए शो 'रिमिक्स' से की थी। करण वीर ने अपने करियर में ज्यादातर विलेन की भूमिका ही निभाई है। इसलिए उन्हें नेगेटिव किरदारों के लिए खूब जाना जाता है। बात करें शोज की तो, करण वीर ऑलवेज, परी हूं मै, पवित्र रिश्ता, टीवी बीवी और मैं, बहने, हम लड़कियां जैसे पॉपुलर डेली सोप में नजर आ चुके हैं। करण ने ‘रागिनी एमएमएस 2’ , ‘मेरे डैड की मारुति’ , ‘ब्लड मनी’ , ‘बदमाशियां’ और ‘आमीन’ जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed