MC Stan: 'बिग बॉस 16' के विनर एमसी स्टैन की बजरंग दल के लोगों ने की पिटाई? लाइव शो करा दिया कैंसिल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 17 मार्च को एमसी स्टैन का इंदौर में लाइव कॉन्सर्ट हो रहा था, जहां पर फैंस की काफी भीड़ लगी हुई थी। इस मौके पर हजारों की भीड़ अपने चहेते स्टार की एक झलक पाने के लिए पहुंची थीं। तभी कुछ लोगों ने खुद को बजरंग दल का सदस्य बताया और मंच पर पहुंचकर जमकर हंगामा कर दिया।
विस्तार
टीवी जगत का मशहूर शो बिग बॉस 16 के विनर एम सी स्टैन अपनी जीत के बाद से ही लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। हाल ही में, एमसी स्टैन इंदौर में एक लाइव कॉन्सर्ट करने पहुंचे थे। इस लाइव कॉन्सर्ट में फैंस का भी जमावड़ा लगा हुआ था। कॉन्सर्ट के दौरान कुछ लोगों ने स्टेज पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। खबर आ रही है कि हंगामा करने वाले लोग बजरंग दल के सदस्य थे।
लाइव कॉन्सर्ट के दौरान हुआ हादसा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 17 मार्च को एमसी स्टैन का इंदौर में लाइव कॉन्सर्ट हो रहा था, जहां पर फैंस की काफी भीड़ लगी हुई थी। इस मौके पर हजारों की भीड़ अपने चहेते स्टार की एक झलक पाने के लिए पहुंची थीं। तभी कुछ लोगों ने खुद को बजरंग दल का सदस्य बताया और मंच पर पहुंचकर जमकर हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि एमसी स्टैन के गानों में खुलेआम गाली-गलौज और महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाइड करने के खिलाफ है।
Those who are asking about "ki MCStan safe hai ya nhi"
yes stan was safe and he is in tight sequrity.
PUBLIC STANDS WITH MC STAN pic.twitter.com/z7rmnHylJZ
Those who are asking about "ki MCStan safe hai ya nhi"
— 𝒟𝑜𝓇𝒶𝑒𝓂𝑜𝓃🦋🐼💓 (@Dora_edits) March 17, 2023
yes stan was safe and he is in tight sequrity.
PUBLIC STANDS WITH MC STAN pic.twitter.com/z7rmnHylJZ
रैपर स्टैन के साथ किया मारपीट
यही नहीं, उन लोगों का यह भी कहना था कि एमसी स्टैन अपने रैप में ड्रग्स को प्रमोट करते हैं, जिससे युवाओं पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसी के देखते हुए कुछ लोग रैपर के कॉन्सर्ट में पहुंचे और उन लोगों ने स्टैज पर पहुंचकर ना केवल रैपर को धमकी दी, बल्कि उनके साथ मार-पिटाई भी की। हालांकि, इन खबरों में कितनी सच्चाई है। इसे एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है।
दुखद: जाने माने मराठी एक्टर भालचंद्र कुलकर्णी का 88 साल की उम्र में निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर
स्टैन के सपोर्ट में उतरे फैंस
रैपर स्टैन के कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एमसी स्टैन बीच शो से निकलकर काफी तेजी से अपनी गाड़ी में बैठकर जाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके पीछे फैंस की भीड़ भी देखी जा सकती है। इस वीडियो को देखते हुए स्टैन के फैंस ने ट्विटर पर उनकी सुरक्षा को लेकर काफी सवाल खड़े कर दिए हैं। ट्विटर पर #पब्लिक स्टैंड विद एमसी स्टैन ट्रेंड कर रहा है। फैंस का कहना है कि इतनी टाइट सिक्योरिटी होने के बावजूद बजरंग दल के आदमी स्टेज तक कैसे पहुंच गए। इसके बाद रैपर के बाकी के शोज भी कैंसिल कर दिए गए हैं।