Bhumi-Samiksha: हमशक्ल होना पड़ा भारी; लोगों ने प्लास्टिक सर्जरी बताकर, किया ट्रोल, छोटी बहन ने करा दिया चुप
भूमि और उनकी बहन समीक्षा का चेहरा एक-दूसरे से काफी मिलता है। दोनों को साथ देखकर, लोग पहचान ही नहीं पाते कि कौन भूमि है और कौन समीक्षा। अब इसी चीज को लेकर कुछ सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें अपने निशाने पर ले लिया है।
विस्तार
सोशल मीडिया पर कौन सा यूजर कब ट्रोल हो जाए इसके बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता। फिल्म जगत के लोग तो आए दिन ट्रोलिंग का शिकार होते रहते हैं। कुछ सितारे तो पलटकर मुंहतोड़ जवाब दे देते हैं तो कुछ चुप रहना ही पसंद करते हैं। इसी सिलसिले में अब अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और उनकी बहन समीक्षा पेडनेकर को ट्रोल किया गया है। इस मामले में समीक्षा ने ट्रोलिंग करने वाले लोगों को दो टूक जवाब दिया, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
इस पोस्ट पर ट्रोल हुईं भूमि और समीक्षा
भूमि और उनकी बहन समीक्षा का चेहरा एक-दूसरे से काफी मिलता है। दोनों को साथ देखकर, लोग पहचान ही नहीं पाते कि कौन भूमि है और कौन समीक्षा। अब इसी चीज को लेकर कुछ सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें अपने निशाने पर ले लिया है। दो दिन पहले की बात है। भूमि पेडनेकर और समीक्षा पेडनेकर ने एक साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में दोनों बहनें लिपस्टिक लगाते हुए दिखाई दे रही थी। दोनों काफी सुंदर नजर आ रही थी। इस वीडियो पर कुछ लोगों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी तो कुछ ने दोनों बहनों को ट्रोल करना शुरु कर दिया।
विज्ञापन विज्ञापन
प्लास्टिक सर्जरी पर समीक्षा ने दिया यह जवाब
कमेंट बॉक्स में कुछ लोग लिख रहे थे कि भूमि और उनकी समीक्षा बिल्कुल एक जैसी दिखती हैं। इसी बीच कुछ यूजर यह कहकर उन्हें ट्रोल करने लगे कि दोनों ने प्लास्टिक सर्जरी कराई है। एक यूजर ने लिखा, "प्लास्टिक में जिंदगी काफी शानदार होती है।" इस पर समीक्षा ने पूछा, "प्लास्टिक मतलब?" दरअसल, यूजर कहना चाह रहा था कि दोनों बहनों ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। एक अन्य यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा, "जब हमारे पास एक ही सर्जन होता है तो ऐसा ही होता है। हम दोनों में अंतर नहीं कर सकते।" इसके जवाब में समीक्षा ने लिखा, "या शायद एक ही माता-पिता?"