Tu Tu Main Main: भोजपुरी हॉरर फिल्म तू तू मैं मैं का ट्रेलर जारी, भूतनी के प्यार में डूबे नजर आए रितेश पांडेय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने एक्टर और सिंगर रितेश पांडेय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तू तू मैं मैं‘ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच एक जूलाई को उनकी इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। जियो स्टूडियोज प्रस्तुत इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शक काफी पसंद कर रहे है। अभिनेता की फिल्म ‘तू तू मैं मैं' में हॉरर और ह्यूमर की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।
इस दिल रिलीज होगी फिल्म
फिल्म का ट्रेलर जियो स्टूडियोज के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसके साथ ही फिल्म के रिलीज डेट की भी घोषणा की गई है। रितेश पांडेय स्टारर ‘तू तू मैं मैं‘ 15 जुलाई को जिओ सिनेमा पर रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस के दिलों में इस फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म‘तू तू मैं मैं' का ट्रेलर सभी दर्शकों को पसंद आने वाला है।
Amber Heard: महीनों बाद एम्बर हर्ड की सोशल मीडिया पर वापसी, जानें पोस्ट में अभिनेत्री ने क्या कहा?
यह है फिल्म की कहानी
फिल्म के ट्रेलर में एक तरफ आत्मा से प्यार और दूसरी तरफ इंसान से चक्कर में रितेश पांडेय पूरी तरह से घनचक्कर बने नजर आ रहे हैं। दोनों की नोक झोंक काफी दिलचस्प है। वहीं, यामिनी सिंह और मधु शर्मा की एक्टिंग भी शानदार नजर आ रही है। फिल्म में विक्रांत सिंह राजपूत, अवधेश मिश्रा, प्रकाश जैश, के के गोस्वामी, महेश आचार्य और देव सिंह जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम किरदार में हैं।