फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Ruckus at Bhojpuri actress Akshara Singh programme in Jharkhand Garhwa people misbehaved police lathi charge

Akshara Singh: झारखंड के गढ़वा में अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में हंगामा, हुई बदसलूकी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Fri, 09 Dec 2022 10:34 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 09 Dec 2022 10:34 AM IST
सार

अक्षरा सिंह का कार्यक्रम 8 दिसंबर को झारखंड के गढ़वा जिले में आयोजित हुआ था। यहां कार्यक्रम की शुरुआत हुई ही थी कि भीड़ बेकाबू हो गई। ऐसे में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

विज्ञापन
Ruckus at Bhojpuri actress Akshara Singh programme in Jharkhand Garhwa people misbehaved police lathi charge
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के गढ़वा जिले में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के कार्यक्रम के दौरान जमकर बवाल हुआ। इस दौरान अभिनेत्री के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप भी लगाया गया। कार्यक्रम में हंगामा इस कदर तक बढ़ गया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें कई लोगों को चोटें आने की खबर है।

विज्ञापन

अक्षरा सिंह का कार्यक्रम 8 दिसंबर को झारखंड के गढ़वा जिले में आयोजित हुआ था। यहां कार्यक्रम की शुरुआत हुई ही थी कि भीड़ बेकाबू हो गई। गौरतलब हो कि सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसमें अक्षरा सिंह को शामिल होना था। यह कार्यक्रम सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस गठबंधन की खतियानी जौहर यात्रा का एक हिस्सा था, जिसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 8 दिसंबर को शुरू किया था।

Katrina-Vicky: फिल्मी पर्दे पर आने से पहले ही कटरीना को दिल दे बैठे थे विक्की, फिर कुछ यूं शुरू हुई लव स्टोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में अक्षरा सिंह देरी से पहुंची थीं। इस कारण उनका कार्यक्रम मुख्यमंत्री के सामने नहीं कराया जा सका। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को संबोधित कर वहां से चले गए, जिसके बाद अक्षरा सिंह और निशा सिंह का नृत्य-गीत कार्यक्रम होना था। जैसे ही अक्षरा सिंह का कार्यक्रम शुरू होने लगा लोगों में स्टेज के पास जाने की होड़ लगने लगी। लोग बेकाबू हो गए और कुछ ने कुर्सियां भी तोड़ दीं। हंगामा बढ़ने के बाद अभिनेत्री स्टेज से जाने लगीं।

Box Office Report: दृश्यम 2 को 200 करोड़ का आंकड़ा छूने से रोकेगी काजोल की सलाम वेंकी? ऐसा है भेड़िया का हाल

विज्ञापन

अक्षरा सिंह के कार्यक्रम को बीच में छोड़कर जाने के दौरान हंगामा और तेज हो गया। इस दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने अक्षरा सिंह के साथ बदसलूकी की। जैसे तैसे अभिनेत्री को भीड़ के बीच से बाहर निकाला गया। इसके अलावा अन्य कलाकारों के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया।

Pathaan First Song: दीपिका का दमकता रूप देख आप भी रह जाएंगे दंग, सोमवार को रिलीज होगा ‘पठान’ का यह पहला गाना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed